मेडिकल कॉलेज के लिए निकली छात्रा जा पहुंची वृंदावन, पुलिस की हुई जमकर दौड़

17 वर्षीय नाबालिग बालिका को पुलिस ने बरमाद कर सकुशल परिवारजनो के सपुर्द किया गया

डोईवाला / देहरादून ,

दिनांक 29.08.2023 को थाना डोईवाला क्षेत्रान्तर्गत निवासी महिला द्वारा प्रार्थना पत्र दिया कि वादिनी की खुद की पुत्री उम्र-17 वर्ष दिनांक 28-08-23 की सुबह समय 09.00 बजे अपने कालेज सरदार भगवान दास मेडिकल कालेज के लिए गयी थी, जो अभी तक घर वापस नही आया है। थाना डोईवाला पर तुरन्त मु0अ0स0- 261/23 धारा 363 भादवि पंजीकृत किया गया।

प्रभारी निरीक्षक डोईवाला द्वारा गठित पुलिस टीम द्वारा स्थानीय सूचना तन्त्र को सक्रिय कर घटनास्थल के आस-पास व संभावित स्थानों पर लगे सीसीटीवी कैमरो का अवलोकन कर गुमशुदा की बरामदगी हेतु उच्चस्तरीय सुरागरसी-पतारसी करते हुए उपयुक्त मुखबिर नियुक्त किये गये।
सूचना तन्त्र के माध्यम से गठित टीम को गुमशुदा बालिका की लोकेशन वृन्दावन मे होने के सम्बन्ध मे जानकारी प्राप्त हुई, जिस पर प्रभारी निरीक्षक डोईवाला तुरन्त ही एक टीम को वृन्दावन रवाना किया गया, पुलिस टीम जैसे ही वृन्दावन पहुँची तो जानकारी हुई कि बालिका वृन्दावन से अलीगढ के लिए निकल चुकी है, बालिका की लोकेशन के आधार पर पुलिस टीम जैसे ही अलीगढ गयी, तो बालिका अलीगढ से भी मेरठ के लिए चली गयी।
गठित टीम तुरन्त ही अपने निजि वाहनो से मेरठ पहुँची तो मेरठ बस स्टैण्ड से जानकारी हुई कि उक्त बालिका हरिद्वार की बस मे बैठ कर निकली है।

तत्पश्चात पुलिस टीम बालिका की तलाश मे बिना थके-रूके पुनः हरिद्वार के लिए निकली लगातार सफर कर टीम द्वारा हरिद्वार पहुँचकर उक्त बालिका को जगह-2 तलाश किया तो बालिका का देहरादून की तफर जाने के सम्बन्ध मे जानकारी हुई। पुलिस टीम द्वारा देहरादून के लिए प्रस्थान किया तथा गठित टीम द्वारा उक्त बालिका को मियावाला फ्लाईवर के पास से खोज कर सकुशल अपने संरक्षण मे लिया गया। बालिका के सकुशल मिल जाने पर उक्त गुमशुदा बालिका के परिवारजनो से सपुर्द किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *