अल्मोड़ा में बस खाई में समाई, 36 की मौत, दो दर्जन घायल – uttarakhandawaaz.in

अल्मोड़ा में बस खाई में समाई, 36 की मौत, दो दर्जन घायल

कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत और अल्मोड़ा डीएम आलोक पांडे मौके पर रहे मौजूद
रामनगर दुर्घटना में घायल तीन घायलों को एयर एंबुलेंस से ऋषिकेश एम्स अस्पताल उपचार के लिए भेजे
रामनगर ,

अल्मोड़ा जिले के सल्ट में सोमवार को यात्रियों से भरी एक बस खाई में गिर गई। इस भीषण सड़क हादसे में 36 लोगों की मौत हो गई, जबकि 24 लोग घायल हो गए। बताया जा रहा है कि यात्री बस में 45 से ज्यादा लोग सवार थे। बस गोलिखाल क्षेत्र से यात्रियों को लेकर रामनगर जा रही थी। दुर्घटनाग्रस्त बस जीएमओयू यानी गढ़वाल मोटर्स ऑनर्स यूनियन लिमिटेड की है। दुर्घटना के बाद मौके पर प्रशासनिक टीमों द्वारा राहत एवं बचाव का कार्य शुरू कर दिया गया है। वहीं घटना की जानकारी के बाद कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत आईजी कुमाऊं नीलेश आनंद भरणे एवं अल्मोड़ा के डीएम आलोक पांडे भी रामनगर पहुंचे जहां उन्होंने घायलों एवं उनके परिजनों से घटना के संबंध में जानकारी हासिल की वहीमामले में नैनीताल के सीएमओ डॉ. हरीश पंत ने भी रामनगर पहुंचकर जानकारी देते हुए बताया कि उक्त बस दुर्घटना के मामले में रामनगर में अभी तक 27 घायल पहुंच चुके हैं तो वहीं उन्होंने बताया कि आठ लोग ब्रोड डेड आए थे तथा दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल तीन घायलों को उपचार के लिए ऋषिकेश एम्स हॉस्पिटल रामनगर से एयर एंबुलेंस के माध्यम से भेजा गया जबकि तीन घायलों को 108 के द्वारा उपचार के लिए सुशीला तिवारी चिकित्सालय हल्द्वानी रेफर किया गया है वही रामनगर विधायक दीवान सिंह बिष्ट ने भी अस्पताल पहुंचकर घरेलू एवं उनके परिजनों से जानकारी जुटाते हुए अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया है। वहीं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अल्मोड़ा में बस हादसे पर सचिव आपदा प्रबंधन, आयुक्त कुमाऊँ मंडल और डीएम अल्मोड़ा से फोन पर बात कर घटना की जानकारी ली और बचाव और राहत कार्य तेजी से चलाने के निर्देश दिए। एसडीआरएफ के साथ ही एनडीआरएफ की टीम भी घटना स्थल पर पहुँच गई हैं। रेस्क्यू और बचाव कार्य प्रारंभ कर दिया गया है। सीएम पुष्कर सिंह धामी ने पौड़ी और अल्मोड़ा के संबंधित क्षेत्र के एआरटीओ प्रवर्तन को निलंबित करने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने मृतक परिजनों को 4-4 लाख रूपये और घायलों को 1-1 लाख रूपये की सहायता राशि प्रदान करने के निर्देश दिए। साथ ही आयुक्त कुमाऊं मंडल को घटना की मजिस्ट्रेट जांच के निर्देश दिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *