देहरादून ,
जनपद हरिद्वार, बैरागी कैम्प, कनखल के पास डूबे जवान का एसडीआरएफ उत्तराखंड पुलिस के जवानों ने शव बरामद कर जिला पुलिस के सुपुर्द कर दिया है। इस अवसर पर सीसीआर हरिद्वार द्वारा एसडीआरएफ टीम को सूचित किया गया था कि बैरागी कैंप कनखल हरिद्वार क्षेत्र में उत्तराखंड पुलिस का एक कार्मिक स्नान करते समय डूब गया है। इस दौरान सूचना पर पोस्ट लक्सर एसआई आशीष त्यागी के नेतृत्व में एसडीआरएफ टीम द्वारा मौके पर पहुँचकर उक्त जवान की सर्चिंग हेतु संभावित स्थानों पर सर्च ऑपरेशन चलाया गया लेकिन उक्त जवान का कुछ पता नही चल पाया। इस दौरान आज पोस्ट ढालवाला से भी एक डीप डाइविंग टीम को मय आवश्यक उपकरणों के सर्चिंग हेतु घटनास्थल के लिए रवाना किया गया। इस दौरान टीम के जवान आरक्षी गुड्डू कुमार द्वारा घटनास्थल पर डीप डाइविंग करते हुए लगभग बीस फीट गहराई से उक्त जवान का शव खोज निकाला जिसे रेस्क्यू टीम के अन्य जवानों द्वारा खींच कर बाहर निकाला गया। मृतक जवान तरेपन सिंह के शव को आवश्यक कार्यवाही हेतु जिला पुलिस के सुपुर्द किया गया।