समलैंगिक संबंधों में शादी की जिद को लेकर नाबालिक की हत्या

ग्रिंडर गे चैटिंग एप्प के जरिये हुई दोस्ती, शादी का दबाव बनाए पर हत्या

तपोवन क्षेत्र से अपहृत नाबालिक के कातिल को पुलिस ने किया गिरफ्तार 

08 अक्टूबर को लापता हुए नबालिक के प्रकरण का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पूरा मामला समलैंगिक संबंधों से जुड़ा हुआ सामने आया है।

इससे पूर्व नाबालिक लड़के की गुमशुदगी की शिकायत 0 अक्टूबर को प्रभारी निरीक्षक मुनि की रेती रितेश शाह की उसकी मां के द्वारा दी गई। प्रकरण सामने आने के बाद लडके की तलाश व बरामदगी हेतु थाना स्तर पर अलग अलग 05 टीमो का गठन किया गया।

इसी दौरान सीसीटीवी फुटेज चैक करने पर जानकारी हुयी कि अपहर्त दिनांक 08.10.2024 की सुबह समय करीब 09.00 बजे एक लडके से शमशान घाट जानकी सेतु पर मिला था जिसके पश्चात अपहर्त उक्त व्यक्ति के साथ पैदल-पैदल जानकी सेतु से लक्ष्मणझूला की ओर जाते हुये दिखायी दिया। सीसीटीवी फुटेज का गहनता से अवलोकन करने पर अपहर्त के साथ वाले व्यक्ति द्वारा अपनी पहचान छिपाने के लिए अपने चेहरे पर रुमाल बांधना पाया गया।

अपहर्त के साथ सीसीटीवी फुटेज में दिखाई दिये अज्ञात लडके की शिनाख्त हेतु अपहर्त के मो0नंबर की सीडीआर चैक करने पर एक संदिग्ध नंबर प्राप्त हुआ। संदिग्ध नंबर की आई0डी0 चैक करने पर उक्त नंबर गणेश सिमल्टी पुत्र स्व0श्री सुदामा निवासी चीनी गोदाम रोड ढालावाला उम्र- 25 वर्ष के नाम आवंटित होना पाया गया।

उक्त पते को तस्दीक करने हेतु तत्काल 01 टीम को उक्त पते पर रवाना किया गया तो जानकारी करने पर पता चला कि गणेश सिमल्टी नाम का व्यक्ति करीब 02 वर्ष पूर्व उक्त पते पर रहता था वर्तमान पते की जानकारी नही मिल पायी। गणेश सिमल्टी की लोकेशन को ट्रैस करने पर उसका लोकेशन सीपैट कॉलेज डोईवाला होना पाया गया जिस पर तत्काल 01 टीम को उक्त लोकेशन पर भेजा गया तो ज्ञात हुआ कि गणेश सिमल्टी उक्त कॉलेज की पैन्ट्री में काम करता है जाकि पिछले कुछ दिन से नही आ रहा है। सीपैट कॉलेज से गणेश सिम्लटी के घर का पता प्राप्त कर 01 टीम को उक्त पते पर भेजा गया तो गणेश सिम्लटी पुलिस को देखकर भागने का प्रयास करने लगा।

पूछताछ करने पर गणेश सिमल्टी द्वारा रोते हुये बताया कि मैं अमित (काल्पनिक नाम) नाम के लडके से ग्रिंडर गे चैटिंग एप्प के जरिये मिला था जहाँ मेरी उससे दोस्ती हो गयी थी तथा वह मुझसे शादी करने का दबाव बना रहा था। मेरे द्वारा मना करने पर वह मुझे मेरी न्यूड विडियो मेरे परिवार को दिखाकर बदनाम करने की धमकी दे रहा था जिस कारण मैंने उसे अपने रास्ते से हटाने का प्लान बनाया था।

प्लान के मुताबिक दिनांक 07.10.2024 की शाम को मैं अपनी ताई के घर चीनी गोदाम रोड ढालवाला आया था तथा दिनांक 08.10.2024 की सुबह मेरे द्वारा अमित को कॉल करके शमशान घाट जानकी पुल बुलाया था उसके आने के बाद प्लान के मुताबिक मैंने उससे नीलकंठ रोड 84 कुटिया के पास जंगल में जाने के लिए कहा था तो वह मान गया था।

जानकी पुल में सीसीटीवी कैमरे होने के कारण मैंने अपनी पहचान छिपाने के लिए मैंने अपने मुंह पर रुमाल बाँध लिया था तथा उससे थोडी दूरी बना ली थी ताकि किसी को शक न हो कि हम दोनो एक साथ है। प्लान के मुताबिक हम दोनो नीलकंठ रोड 84 कुटिया के पास जंगल में गये थे उसके बाद हम दोनो ने आपस में रिलेशन बनाया था तथा मौका देखकर मैंने पास मे पडे पत्थर से उस पर वार करके उसकी हत्या करके उसके शव को वहीं छोड दिया था तथा उसका मोबाइल आई फोन व स्मार्ट वॉच अपने साथ ले गया था जिसे मैने अपने घर पर छिपा दिया था।

गणेश सिमल्टी की निशांदेही पर नीलकंठ रोड 84 कुटिया के पास जंगल में जाकर देखने पर एक लडके का शव क्षत-विक्षत अवस्था में पडा मिला, अपहर्त के परिजनों को मौके पर बुलाकर शिनाख्त करवायी गयी तो परिजनो ने उक्त शव अमित (काल्पनिक नाम) का होना बताया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *