धोखाधडी के मामले में फरार चल रहे ईनामी अभियुक्त को दून पुलिस ने पंचकुला हरियाणा से किया गिरफ्तार

*05 हजार का ईनामी अभियुक्त आया दून पुलिस की गिरफ्त में।*

*अभियुक्त द्वारा अपने साथियों के साथ मिलकर उत्तराखण्ड में दवाई सप्लाई का टेंडर दिलाने के एवज में पटियाला के व्यक्ति से की थी लाखों रू0 की धोखाधडी।*

देहरादून ,

वांछित/ईनामी अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत  दवाइयां का टेंडर दिलानेके नाम पर ठगी के आरोपी सोनक मारिया को दिनांक 21-09-2024 को रिहोड़ बरवाला पंचुकला से गिरफ़्तार किया गया।

अभियुक्त द्वारा अपने साथी पी०सी० उपाध्याय व अन्य लोगों के साथ मिलकर संजीव कुमार पुत्र स्व0 गोपाल चन्द्र निवासी: एस०एस०टी० नगर, पटियाला, पंजाब को उत्तराखण्ड में दवाइयों का टेण्डर दिलाने के एवज में लाखों रू0 की धोखाधडी की गई थी। उक्त अभियोग में अभियुक्त मुकदमा पंजीकृत होने के बाद से ही लगातार फरार चल रहा था, जिसकी गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम द्वारा पूर्व में ेकई बार अभियुक्त के सम्भावित ठिकानों पर दबिशे दी गई थी। अभियुक्त के लगातार फरार चलने पर एसएसपी देहरादून द्वारा अभियुक्त पर 05 हजार रू0 का ईनाम घोषित किया गया था।

*विवरण गिरफ्तार अभियुक्त:-*

1- सोनक मारिया पुत्र महेश मारिया, निवासी 3603 सेक्टर 23 डी, चंडीगढ़

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *