अचानक बुलाई गई धामी कैबिनेट की बैठक

देहरादून ,
उत्तराखंड से इस वक़्त की बड़ी ख़बर सामने आ रही है।देहरादून में आज देर शाम अचानक कैबिनेट बैठक बुलाई गई है। अब से कुछ देर में पहले मंत्रिमंडल की बैठक शुरू हो गई हैं । मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी इस समय चंपावत में मौजूद हैं। इसलिए सीएम वीडियो कॉन्फ़्रेंसिंग के माध्यम से बैठक में जुड़े हैं।

वन विभाग के वर्क चार्ज के कर्मियों के वेतन से जुड़ा मामला है। जिसको लेकर सुप्रीम कोर्ट में 24 सितंबर को सुनवाई होनी है। फॉरेस्ट से जुड़े इस मामले में सुप्रीम कोर्ट में जवाब दाखिल करना है। बता दें कि कोर्ट ने फॉरेस्ट को आदेश दिया है कि 24 तारीख को कैबिनेट की मंजूरी का नोट पेश करें।

देहरादून : सुप्रीम कोर्ट के एक निर्देश के बाद उत्तराखंड सरकार की

आज एक अहम कैबिनेट बैठक सचिवालय में हुई। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा इस कैबिनेट बैठक में वर्चुअल माध्यम से जुड़े। कैबिनेट बैठक में मंत्रिमंडल द्वारा तीन अहम विषयों पर चर्चा हुई। सबसे पहले वन विभाग के वर्क चार्ज कर्मचारियों के मामले में कैबिनेट के द्वारा सब कमेटी बनाने का निर्णय लिया गया है.. जिसमें मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को उप समिति बनाने के लिए अधिकृत किया गया। आपको बता दे कि सुप्रीम कोर्ट में 24 सितंबर को वर्क चार्ज कर्मचारियों से जुड़े एक मामले में सुनवाई होनी है.. जिसमें सुप्रीम कोर्ट में 24 सितंबर को सरकार को कैबिनेट नोट के साथ प्रस्तुत होने के लिए निर्देशित किया है।

कैबिनेट मंत्री सुबोध दुनिया ने कहा कि चार धाम यात्रा थी फिर से अपने स्वरूप पर लौट रही है इसलिए यात्रा प्रबंधन को बेहतर बनाने के लिए इस कैबिनेट बैठक में मंथन कियागया। साथ ही 16वें फाइनेंस कमिशन के उत्तराखंड में होने वाले दौरे को लेकर भी विचार विमर्श किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *