पीड़ित ने गीता कुटीर चैकी में दी तहरीर, पुलिस ने नहीं किया मुकदमा
हरिद्वार,
मिस्त्री सीमेंट लाने के बहाने निर्माणाधीन मकान स्वामी से पैसे व स्कूटी लेकर फरार हो गया। जब वह काफी देर तक वापस ना लौटने पर मिस्त्री की तलाश की गयी, लेकिन मिस्त्री का कुछ पता नहीं चल सका। बताया जा रहा है कि मकान स्वामी ने मिस्त्री के घर पहुंचकर जानकारी लेने का प्रयास किया तो मिली महिला ने मिस्त्री की पत्नी होने से इंकार कर दिया। जिसके बाद मकान स्वामी ने गीता कुटीर रायवाला चैकी पहुंचकर घटना के सम्बंध में तहरीर दी गयी है। लेकिन पुलिस ने तहरीर पर अभी तक कोई गम्भीरता नहीं दिखाते हुए मुकदमा दर्ज नहीं किया है। अम्बरीष कुमार पुत्र स्व. गंगा चरण निवासी गाय=ी तपोवन हरिपुर कला रायवाला देहरादून ने बताया कि मोतीचूर लाईन पार हरिपुर कला स्थित उनके दूसरे मकान पर एक कमरे का निर्माण कराया जा रहा है। जिन्होंने कमरे के निर्माण के लिए 03 सितम्बर 24 को रामगढ खडखड़ी हरिद्वार निवासी सोनू मिस्त्री को ठेका दिया था। सोनू मिस्त्री 10 सितम्बर की सुबह उनके गायत्री तपोवन हरिपुर कला स्थित मकान पर पहुंचा। जिसने निर्माणाधाीन कमरे में डाले गये फर्श के लिए थोड़ा सफेद सीमेंट की जरूरत होने की बात कहते हुए पांच सौ रूपये और उनकी पत्नी की स्कूटी ले गया। लेकिन काफी देर तक वापस नहीं लौटा, तो उसके मोबाइल पर सम्पर्क करने का प्रयास किया, तो उसका मोबाइल स्वीच ऑफ मिला। जब मिस्त्री नहीं पहुंचा तो उसकी तलाश की गयी। लेकिन मिस्त्री का कोई सुराग नहीं लगा। सोनू मिस्त्री की तलाश के दौरान जब उसके घर पर पहुंचा तो एक महिला मिली। जिससे सोनू मिस्त्री की जानकारी चाही तो उसने सोनू से ही पल्ला झाड़ते हुए बोला कि मुझे नहीं पता कि वह कहा है। महिला ने सोनू मिस्त्री की पत्नी होने से ही इंकार कर दिया। जबकि पूर्व में महिला ने सोनू मिस्त्री की पत्नी के तौर पर मोबाइल पर कई बार बात की थी। घटना के सम्बंध में गीता कुटीर रायवाला में तहरीर दी गई। लेकिन पुलिस द्वारा उनकी शिकायत पर कोई गम्भीरता नहीं दिखा ते हुए मुकदमा दर्ज कर रही है।