श्री महाकाल सेवा समिति (रजि) द्वारा 6 पेड़ो के ट्रिगार्ड कटिंग करके वन विभाग को सौंपे
देहरादून ,
वन संरक्षण के प्रति जागरूकता ”ट्रिगार्ड मुक्त” पेड़ अभियान के तहत श्री महाकाल सेवा समिति (रजि) द्वारा रचनात्मक कार्यों को मध्य नजर रखते हुए आज भी कुम्हार मंडी (ईदगाह के सामने) 6 पेड़ो को ट्रिगार्ड से मुक्ति दिलाई, संस्था के अध्यक्ष श्री रोशन राणा जी ने बताया की उनकी संस्था (श्री महाकाल सेवा समिति ‘रजि’) प्रत्येक सप्ताह अलग-अलग क्षेत्रों में यह अभियान चलायेंगे और आमजन मानस से भी इस मुहिम में जुड़ने के लिए अपील भी कर रहे हैं, उन्होंने बताया कि जितना जरूरी पेड़ लगाना है उससे कहीं अधिक जरूरी है एक बड़े पेड़ को बचाना, यदि हम समय से ट्री-गार्ड नहीं हटाएंगे तो वह पेड़ों के अंदर पहुंच कर उनकी जड़ों को नुक़सान पहुंचाएंगे और इससे बड़े पेड़ों की आयु कम हो जाएगी और इससे उनके कमजोर होकर गिरने का भी खतरा बना रहता है(अक्सर पेड़ टूटकर गिरने की असली वजह भी यही है) इसलिए पेड़ लगाने के साथ बड़े पेड़ों को बचाना भी आ