खाई में गिरे दो बाईक सवार व्यक्तियों का एसडीआरएफ ने किया रेस्क्यू – uttarakhandawaaz.in

खाई में गिरे दो बाईक सवार व्यक्तियों का एसडीआरएफ ने किया रेस्क्यू

देहरादून,

जनपद रुद्रप्रयाग में खाई में गिरे दो बाईक सवार व्यक्तियों का एसडीआरएफ ने रेस्क्यू किया है। दोनों घायल बाईक सवारों को 108 आपातकालीन सेवा के माध्यम से उपचार के लिए अस्पताल पहंुचाया गया है। इस दौरान देर रात्रि आपदा कंट्रोल रूम, रुद्रप्रयाग द्वारा एसडीआरएफ टीम को सूचित किया गया कि बांसवाड़ा और भीली के बीच एक बाईक जिसमें दो लोग सवार थे, अनियंत्रित होकर खाई में दुर्घटनाग्रस्त हो गई है, जिसमें रेस्क्यू के लिए एसडीआरएफ टीम की आवश्यकता है। इस दौरान सूचना पर एसडीआरएफ टीम पोस्ट अगस्त्यमुनि से उपनिरीक्षक मनोहर कन्याल के नेतृत्व में मय रेस्क्यू उपकरणों के तत्काल घटनास्थल हेतु रवाना हुई। इस दौरान एसडीआरएफ टीम द्वारा मौके पर पहुंचकर पाया गया कि उक्त दोनों व्यक्ति बाईक से अगस्त्यमुनि की ओर आ रहे थे बांसवाड़ा और भीरी के बीच में इनकी बाइक अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *