सीएम धामी के निर्देशों का असर, कल से चार धाम यात्रियों का पंजीकरण

देहरादून ,

मानसून समाप्त होने के बाद चार धाम यात्रा को एक बार पुनःदोबारा पटरी पर लाने के लिए प्रयास शुरू कर दिए गए हैं। इसके तहत कल से यात्रियों का पंजीकरण शुरू किया जाएगा।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर चारधाम यात्रा में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए हरिद्वार, ऋषिकेश ट्रांजिट कैम्प और गुरुद्वारा ऋषिकेश के अतिरिक्त गोचर, बड़कोट, हीना, गौचर, पाण्डुकेस्वर,सोनप्रयाग के अतिरिक्त धामों यथा जानकीचट्टी, गंगोत्री, केदारनाथ एवं बद्रीनाथ धाम के दर्शन टोकन वितरण काउंटर में भी श्रद्धालुओं के पंजीकरण सेवा कल से सुलभ करायी जायेगी।

इसके लिए संबंधित को निर्देश जारी किए गए है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *