हरिद्वार ,
कोतवाली रानीपुर पुलिस ने सूचना पर दो मोबाइल झपटमारों को गिरफ्तार किया है। जिनके पास से पुलिस ने महिला से झपटा गया मोबाइल और घटना में इस्तेमाल बाइक बरामद की है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ सम्बंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया। जिनको मेडिकल के बाद न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया। कोतवाली रानीपुर प्रभारी निरीक्षक विजय सिंह ने बताया कि ब्रहा्रपुरी रावली महदूद रानीपुर हरिद्वार निवासी महिला ने 01 सितम्बर को कोतवाली रानीपुर में तहरीर देकर शिकायत की थी। शिकायत में कहा गया था कि बाइक सवार दो युवक उसके हाथ से मोबाइल झपटकर फरार हो गये। पुलिस ने तहरीर के आधार पर अज्ञात झपटमारों के खिलाफ सम्बंधित धाराओं में मामला दर्ज कर झपटमारों की तलाश शुरू कर दी। पुलिस ने सूचना के आधार पर बीती शाम गैस प्लांट चैकी क्षेत्र स्थित यूकेलिप्टिस बाग से दो संदिग्धों को दबोचा है। जिनके पास से महिला से झपटा गया मोबाइल और बाइक बरामद की है। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने अपना नाम गोविन्द पुत्र मुन्नु सिंह निवासी कस्बा कोठरा नगीना बिजनौर यूपी हाल महादेवपुरम सिडकुल हरिद्वार और राजा पुत्र नन्दू निवासी बेहडखड़ा स्योहारा बिजनौर हाल डैंसो चैक सिडकुल हरिद्वार बताते हुए महिला से मोबाइल झपटमारी की वारदात को अंजाम देना स्वीकार किया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।