नेहरू कॉलोनी स्थित गुरुद्वारा दुःख निवारण साहिब के प्रतिनिधिमंडल ने नरेंद्रजीत सिंह बिंद्रा से की मुलाकात

देहरादून ,

पटियाला से एक सिख संगत आगामी 4 सितंबर को पैदल यात्रा करते हुए जत्था  गुरुद्वारा दुःख निवारण साहिब नेहरू कॉलोनी देहरादून पहुंचेगा। 5 सितंबर को सिख संगत श्री हेमकुंड साहिब की पैदल यात्रा के लिए रवाना होगी। गुरुद्वारा श्री हेमकुंड साहिब के प्रधान और अल्पसंख्यक आयोग के पूर्व अध्यक्ष स. नरेंद्रजीत सिंह बिंद्रा पटियाला से आए सिख संगत को श्री हेमकुंड साहिब के लिए रवाना होने के लिए फ्लैग ऑफ करेंगे। इसके लिए नेहरू कॉलोनी स्थित गुरुद्वारा दुःख निवारण साहिब के एक प्रतिनिधिमंडल ने स. नरेंद्र जीत सिंह बिंद्रा से मुलाकात की। आपको बता दें कि सिख संगतों का जत्था समय-समय पर श्री हेमकुंड साहिब के लिए रवाना होता है। इस बार भी सिखों का यह जत्था 4 सितंबर को देहरादून पहुंचेगी और देहरादून के नेहरू कालोनी स्थित गुरुद्वारा दुख निवारण में मत्था टेकने और लंगर चखने के बाद 5 सितंबर को सुबह 9:00 बजे श्री हेमकुंड साहिब के लिए रवाना होगी। 4 सितंबर को देहरादून पहुंचने के बाद संगत गुरुद्वारे में कीर्तन में शामिल होगी। रात्रि विश्राम करने के बाद 5 सितंबर को सुबह नितनेम पाठ सुखमणि साहिब पाठ और कीर्तन के बाद सुबह 9:00 बजे रवाना होगी। श्री हेमकुंड साहिब के प्रधान स. नरेंद्रजीत सिंह बिंद्रा से मिलने वाले प्रतिनिधिमंडल ने सिख समाज से जुड़े कई महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की और कई बिंदुओं पर स. नरेंद्र जीत सिंह बिंद्रा ने सिख समुदाय को आश्वस्त किया कि वह उनकी सभी समस्याओं के त्वरित निदान के लिए सरकार से सकारात्मक कदम उठाने की पहल करेंगे।
प्रतिनिधिमंडल में दुख निवारण गुरुद्वारा नेहरू कॉलोनी के

अध्यक्ष श्री अरविन्द सिंह रतरा,

महासचिव स. रणजीत सिंह,

सह सचिव बलदीप सिंह,

स. राजेन्द्र सिंह,

स. चरणजीत सिंह बेदी शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *