सहायक महाप्रबन्धक, उत्तराखण्ड परिवहन निगम काशीपुर रिश्वत लेते रंगे हाथो गिरफ्तार

काशीपुर ,

एक शिकायतकर्ता की शिकायत पर आज सतर्कता अधिष्ठान सेक्टर हल्द्वानी की ट्रैप टीम द्वारा नियमानुसार कार्यवाही करते हुये अनिल कुमार सैनी, सहायक महाप्रबन्धक, उत्तराखण्ड परिवहन निगम काशीपुर निवासी निकट प्राइमेरी स्कूल केशवनगर थाना बाजपुर जनपद ऊधमसिंहनगर को शिकायतकर्ता से उसकी 03 अनुबन्धित बसों के सुचारू रूप से संचालन के लिए प्रति बस के हिसाब से  9,000 रुपए की रिश्वत ग्रहण करते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया।

आरोपी की गिरफ्तारी उपरान्त सतर्कता अधिष्ठान हल्द्वानी की टीम द्वारा अभियुक्त के आवास की तलाशी व अन्य स्थानों पर चल- अचल सम्पत्ति के सम्बन्ध में पूछताँछ जारी है ।
निदेशक सतर्कता डॉ0 वी0 मुरूगेसन द्वारा ट्रैप टीम को नकद पुरस्कार से पुरस्कृत करने की घोषणा की गयी । साथ ही उन्होंने कहा कि यदि कोई राज्य के सरकारी विभागों में रिश्वत की मांग करता है या उसके द्वारा आय से अधिक अवैध सम्पत्ति अर्जित की गयी हो, तो इस सम्बन्ध में सतर्कता अधिष्ठान को सूचना दें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *