स्वास्थ्य विभाग द्वारा किया गया कुष्ठ रोगियों हेल्थ चेकअप – uttarakhandawaaz.in

स्वास्थ्य विभाग द्वारा किया गया कुष्ठ रोगियों हेल्थ चेकअप

देहरादून ,

शुक्रवार को देहरादून के के0के0एम0 कुष्ठ रोग आश्रम, नालापानी रोड, आमवाला देहरादून में कुष्ठ रोगियों हेतु निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 27 कुष्ठ रोगियों का स्वास्थ्य परीक्षण एवं रक्तचाप, मुधमुेह, एवं नेत्र जांच की गयी। जांच के उपरांत 15 कुष्ठ रोगियों को आंखों के चश्में वितरण हेतु सूचीबद्ध किया गया। रोगियों को आवश्यक दवाएं भी वितरित की गयी।

शिविर में स्वास्थ्य विभाग से चिकित्सक डॉ प्रेमलाल, एन एम एस बी०पी० गौड़ तथा यूपीएचसी अधोईवाला से नर्सिंग ऑफिसर, एएनएम, लैब टेक्नीशियन, फार्मासिस्ट आदि द्वारा प्रतिभाग किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *