देहरादून ,
शुक्रवार को स्वास्थ्य विभाग द्वारा राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम के अंतर्गत किशोर स्वास्थ्य दिवस का आयोजन किया गया। ओल्ड डालनवाला में के पूर्व माध्यमिक विद्यालन में आयोजित इस आयोजन में किशोरवय छात्र-छात्रओं को किशोरावस्था में आने वाले मानसिक एवं शारीरिक बदलावों के सबंध में जागरूक किया गया।
किशोरों के बेहतर स्वास्थ्य को सुनिश्चित करने के लिए इस दिवस का आयोजन किया जाता है। जिसके तहत किशोरों में पोषण को बढ़ावा देनेए यौन प्रजनन और मातृ स्वास्थ्य की सही जानकारी देनेए हिंसक व्यवहार को नियंत्रित करनेए नशावृत्ति को रोकने तथा गैर संचारी रोगों से बचाव करने के लिए जागरूकता एवं परामर्श सेेवाएं प्रदान की जाती हैं। शहरी क्षेत्र में ऐसे 42 किशोर स्वास्थ्य दिवसों का आयोजन किया जाना है।
किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम के अंतर्गत तैनात काउंसलर द्वारा 10 से 19 आयु वर्ष के किशोर किशोरियों को परामर्श सेवाएं प्रदान की जाती हैं। कार्यक्रम में सिटी अर्बन हेल्थ ऑफिसर राकेश बिष्ट, अनूप चौहान, पंचम बिष्ट, नीतू वालिया, भारत नेगी, राखी एवं रचना कोठारी उपस्थित रहे।
