देहरादून ,
पर्यावरण संरक्षण, स्थिरता और समग्र जीवन विकास के उद्देश्य से ग्रेन्यूल्स ग्रीन हार्टफुलनेस रन (GGHR) का आयोजन रविवार, 16 नवम्बर 2025 को हार्टफुलनेस देहरादून सेंटर, पौंधा से प्रातः 7:30 बजे किया गया। इस अवसर पर सैकड़ों प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक दौड़ में भाग लेकर हरित और स्वस्थ पृथ्वी का संदेश दिया।
यह दौड़ एक विश्वव्यापी आयोजन का हिस्सा है, जिसमें सैकड़ों देशों के साथ भारत के 119 शहरों में लाखों लोगों ने हिस्सा लिया। उत्तराखंड में देहरादून के अलावा रुड़की, हल्द्वानी, हरिद्वार, काशीपुर, रुद्रपुर, पिथौरागढ़ और नैनीताल में भी हार्टफुलनेस केंद्रों पर GGHR आयोजित हुई।
हार्टफुलनेस के वैश्विक मार्गदर्शक पद्मश्री श्री कमलेश डी. पटेल (दाजी) की पहल पर हर वर्ष मानव मूल्यों के उत्थान और पृथ्वी को हरा-भरा बनाने के संदेश को आगे बढ़ाने हेतु यह दौड़ आयोजित की जाती है। वर्ष 2025 के GGHR का विषय स्थिरता, उर्वरता और सहनशीलता रखा गया।
देहरादून में इस आयोजन का नेतृत्व ज़ोनल प्रभारी श्री डी.डी. जोशी ने किया। कार्यक्रम का सफल संचालन कर्नल के.डी. सिंह, जतिन, अंकित, अनघा तथा अनेक स्वयंसेवकों के सहयोग से हुआ।
हार्टफुलनेस संस्थान अपनी “Forests by Heartfulness” पहल के माध्यम से संयुक्त राष्ट्र के Global Forest Goals (2017–2030) का समर्थन करता है।
(विस्तृत जानकारी: greenheartfulnessrun.com)
हार्टफुलनेस: 160 देशों में सक्रिय विश्वव्यापी संस्थान
हार्टफुलनेस वर्तमान में 160 देशों में तनाव प्रबंधन, पर्यावरण संरक्षण और समग्र आध्यात्मिक विकास के लिए निःशुल्क मेडिटेशन, क्लीनिंग और रेजुएलाइजेशन जैसी प्रभावी विधियाँ प्रदान कर रहा है।
हाल ही में शिक्षा विभाग, उत्तराखंड सरकार और हार्टफुलनेस संस्थान के बीच एक MoU पर हस्ताक्षर किए गए हैं, जिसके अंतर्गत राज्य के सभी DIET केंद्रों और 150 विद्यालयों में शिक्षकों को तनाव प्रबंधन और मूल्य-आधारित शिक्षा का लाभ मिलेगा।
इस अवसर पर उत्तराखंड राज्य प्रभारी श्रीमती छवि सिसौदिया ने सभी राज्यवासियों को हार्टफुलनेस की निःशुल्क विधियों का लाभ लेने के लिए आमंत्रित किया।
हार्टफुलनेस से जुड़ने के लिए:
– Heartfulness Daily Meditation App
– वेबसाइट: heartfulness.org
– नज़दीकी ट्रेनर: heartspots.heartfulness.org
– निःशुल्क सत्र हेतु मिसकॉल: 1800 121 3492
– ईमेल: info@heartfulness.org
– निःशुल्क ई-मैगज़ीन: magazine.heartfulness.org
विकसित भारत • आध्यात्मिक भारत • तनाव-मुक्त भारत

Thanks for sharing. I read many of your blog posts, cool, your blog is very good.
Can you be more specific about the content of your article? After reading it, I still have some doubts. Hope you can help me. https://accounts.binance.com/register/person?ref=MBLCVVZG