हरिद्वार ,
रानीपुर थाना क्षेत्र के शिवालिक नगर में महिला को सम्मोहित कर गहने और मोबाइल ठगने के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। मैनुअल एवं डिजिटल पुलिसिंग के संयुक्त प्रयासों से पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार करते हुए उसके कब्जे से करीब 8.5 लाख रुपये मूल्य के दो सोने के कंगन और घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद की है। गिरोह के तीन अन्य सदस्य फरार हैं, जिनकी तलाश में पुलिस टीमें जुटी हैं।
घटना इस प्रकार
वादी आशुतोष सोनी ने पुलिस को बताया कि चार अज्ञात व्यक्तियों ने उनकी माता सुमित्रा सोनी को बातों में उलझाकर सोने के कंगन, चेन, कान के टॉप्स, पर्स और मोबाइल फोन ठगी से ले गए। शिकायत के बाद रानीपुर पुलिस ने CCTV फुटेज खंगालते हुए पूर्व में ऐसे अपराधों में शामिल संदिग्धों का डाटा चेक किया और सुराग जुटाकर जांच आगे बढ़ाई।
आरोपी की गिरफ्तारी
15 नवम्बर 2025 को चौकी प्रभारी गैस प्लांट उपनिरीक्षक विकास रावत की टीम ने मुखबिर की सूचना पर आर्मी ग्राउंड शिवालिक नगर के कच्चे रास्ते से मोटरसाइकिल TVS RADEON (UP 19 P 5569) पर सवार आरोपी अब्दुल गफ्फार पुत्र शेर मोहम्मद, निवासी ग्राम शाहीपुर, थाना किठौर, मेरठ (उम्र 26 वर्ष) को हिरासत में ले लिया। तलाशी में उसके पास से दो सोने जैसे पीली धातु के कंगन बरामद हुए।
पूछताछ में खुलासा
प्रारंभिक पूछताछ में गिरफ्तार आरोपी ने पुलिस को बताया कि वह अपने साथियों—
-
दिलशाद उर्फ बॉबी,
-
मुजाहिद,
-
गुलजार—
के साथ दो मोटरसाइकिलों से हरिद्वार आया था। गिरोह पर आरोप है कि उन्होंने शिवालिक नगर में महिला को बातों में फंसाकर गहने व अन्य सामान लेकर ठगी की थी।
आरोपी के अनुसार पकड़े गए कंगनों को उन्होंने मेरठ और मुजफ्फरनगर में बेचने की कोशिश की, लेकिन बिल न होने और कंगन पिचक जाने के कारण सुनारों ने खरीदने से मना कर दिया। गिरफ्तार आरोपी कंगन बेचने के लिए ज्वालापुर जा रहा था, तभी उसे पुलिस ने पकड़ लिया।
बरामदगी
– दो सोने जैसे पीली धातु के कंगन
– मोटरसाइकिल TVS RADEON (UP 19 P 5569)
वांछित आरोपी
-
दिलशाद उर्फ बॉबी पुत्र अहमद अली, निवासी ग्राम असीलपुर, थाना किठौर, मेरठ
-
मुजाहिद पुत्र स्व. नूर मोहम्मद, निवासी ग्राम असीलपुर, थाना किठौर, मेरठ
-
गुलजार पुत्र सुकरदीन, निवासी ग्राम शादुल्लापुर, थाना किठौर, मेरठ
पुलिस के अनुसार गिरोह के अन्य सदस्यों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है और मामले की गहन जांच जारी है।

Thank you for your sharing. I am worried that I lack creative ideas. It is your article that makes me full of hope. Thank you. But, I have a question, can you help me? https://www.binance.com/ar/register?ref=FIHEGIZ8
Your article helped me a lot, is there any more related content? Thanks!
Thank you for your sharing. I am worried that I lack creative ideas. It is your article that makes me full of hope. Thank you. But, I have a question, can you help me? https://accounts.binance.com/en-ZA/register-person?ref=B4EPR6J0