₹10,000 का इनामी बदमाश आया दून पुलिस की गिरफ्त में

दून पुलिस ने कई ठिकाने बदलकर छुपे बदमाश को धर दबोच

पुलिस ने अभियुक्त को गौतमबुद्वनगर, उत्तरप्रदेश से किया गिरफ्तार

अभियुक्त द्वारा अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर रानीपोखरी क्षेत्र में सुनार की दुकान मे चोरी की घटना को दिया था अंजाम

घटना को अंजाम देने वाले 04 अभियुक्तो को पुलिस ने पूर्व में किया था गिरफ्तार

पूर्व मे गिरफ्तार अभियुक्तो से पूछताछ के आधार पर फरार/ईनामी अभियुक्त को पुलिस ने जिला गौतमबुद्ध नगर उ0प्र0 से किया गिरफ्तार

अभियुक्त शातिर किस्म का अपराधी है, जिसके विरूद्व चोरी/गृहभेदन आदि अपराधो के दर्जनो अभियोग है पंजीकृत

देहरादून ,

सोनू रस्तोगी पुत्र राकेश रस्तोगी निवासी दोनाली रानीपोखरी की ज्वैलर्स की दुकान से अभियुक्तगणों द्वारा ताला तोड़कर दुकान के अन्दर से सोने चांदी की ज्वैलरी व नगदी चोरी होने पर थाना रानीपोखरी पर सूचना दी।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा दिये गये निर्देशो के क्रम में पूर्व मे दिनांक 05/09/2024 को पुलिस टीम द्वारा बड़कोट तिराहा रानीपोखरी के पास से रात्रि में चैकिंग के दौरान 02 अभियुक्तो को गिरफ्तार किया गया था तथा 02 अभियुक्त पुलिस को देखकर मौके से भाग गये थे, जिनमें से 01 अभि0 को  05 सितंबर तथा अन्य फरार चल रहे 5000/- रुपए के वांछित/ईनामी अभि0 को दिनांक 25 सितंबर को गिरफ्तार किया गया था।
घटना की गंभीरता के दृष्टिगत फरार चल रहे इनामी अभियुक्त की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु गठित टीमों द्वारा घटनास्थल व आस-पास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेजो व मुखबिर तंत्र के माध्यम से घटना में शामिल अभियुक्तों के संबंध में जानकारियां एकत्रित की गई तथा दिनांक 23 दिसंबर को उक्त अभियोग से सम्बन्धित फरार चल रहे 10,000/- रुपये के ईनामी अभियुक्त बिहारी उर्फ गिदडा उर्फ गंगा सिंह पुत्र नन्दलाल उर्फ घासी निवासी रमपुरा थाना पसगामा जिला लखीमपुर खीरी उत्तर प्रदेश को सन्तोष नगर जिला गौतमबुद्ध नगर उ0 प्र0 से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त शातिर प्रवृति का व्यक्ति है, जो बार-बार अपना नाम व हुलिया बदलकर अन्य नामो से पहचान छिपाकर कार्य करता है तथा बाद में वहां पर घटना को अंजाम देता है। अभियुक्त शातिर किस्म का अपराधी है, जिसके विरूद्व चोरी/गृहभेदन आदि अपराधो के दर्जनो अभियोग पंजीकृत है

*नाम/पता गिरफ्तार ईनामी अभियुक्त*
1- बिहारी उर्फ गिदडा उर्फ गंगा सिंह उर्फ बिहारी पासवान उर्फ श्याम बिहारी, उर्फ बिहारी सोनकर पुत्र नन्दलाल उर्फ घासी निवासी रमपुरा थाना पसगामा जिला लखीमपुर खीरी उत्तर प्रदेश

*बरादमगी* –
1- 5310/- रूपये नगद ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *