राजधानी देहरादून के रजिस्ट्रार दफ़्तर और डीएम दफ्तर के रिकॉर्ड रूम में करोड़ों की जमीनों के फर्जीवाड़े में पुलिस ने शहर के नामी वकील को गिरफ्तार

देहरादून ,

उत्तराखंड की राजधानी के रजिस्ट्रार दफ़्तर और डीएम दफ्तर के रिकॉर्ड रूम में करोड़ों की जमीनों के फर्जीवाड़े में पुलिस ने शहर के नामी वकील को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने पूछताछ में कई और बड़े नाम फर्जीवाड़े में शामिल होने बताए हैं। पुलिस का दावा है कि जल्द इस मामले में कुछ और लोगों की गिरफ्तारी हो सकती है। पुलिस ने पूरे मामले में 9 लोगों को गिरफ्तार किया है। अभी तक पांच इलाकों की कई बीघा जमीनों के फर्जीवाड़े की कहानी सामने आई है।

डीआईजी/ एसएसपी दिलीप सिंह कुंवर ने बताया कि पर्यात साक्ष्यों के आधार पर प्रकाश में आये अभियुक्तगणों के सम्भावित ठिकानों पर गठित टीम द्वारा बराबर दबिशे दी जा रही है। एसआईटी टीम द्वारा रात दिन कड़ी मेहनत व अथक प्रयासों से मुखबिरों की सहायता से गत दिवस  26.08.2023 को देर रात्रि क्रॉस रोड मॉल के बाहर से वांछित अभियुक्त कमल बिरमानी पुत्र स्व0 हरीश चन्द्र बिरमानी निवासी 43ए ईदगाह देहरादून को पुलिस टीम द्वारा गिरफ्तार किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *