राज्य के तीर्थ स्थलों और सांस्कृतिक धरोहरों पर आधारित डाक टिकट श्रृंखला से देवभूमि को मिली नई राष्ट्रीय पहचान
देहरादून,
उत्तराखंड राज्य स्थापना की रजत जयंती के अवसर पर रविवार को देहरादून पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उत्तराखंड डाक परिमंडल द्वारा तैयार की गई राज्य के प्रमुख तीर्थ स्थलों और सांस्कृतिक प्रतीकों पर आधारित विशेष डाक टिकट श्रृंखला का विमोचन किया।
इस विशेष श्रृंखला का उद्देश्य देवभूमि उत्तराखंड की धार्मिक, सांस्कृतिक और प्राकृतिक धरोहरों को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान प्रदान करना है।
इस अवसर पर प्रधानमंत्री ने प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के अंतर्गत राज्य के 28,000 से अधिक किसानों के बैंक खातों में ₹62 करोड़ से अधिक की राशि प्रत्यक्ष लाभ अंतरण (DBT) के माध्यम से जारी की। इस पहल से किसानों को प्राकृतिक आपदाओं और फसल क्षति की स्थिति में वित्तीय सुरक्षा का लाभ मिलेगा।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रधानमंत्री को ओंकारेश्वर मंदिर, उखीमठ पर आधारित एक विशेष प्रतीक चिन्ह भेंट किया।
🇮🇳 स्वच्छता पर PM मोदी का प्रेरक संदेश
कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक छोटे से gesture के माध्यम से स्वच्छता का बड़ा संदेश दिया। जब उन्होंने कॉफी टेबल बुक और डाक टिकट के स्पेशल कवर का विमोचन किया, तो रिबन हटाने के बाद उसे मंच पर छोड़ने के बजाय अपनी जेब में रख लिया।
प्रधानमंत्री के इस सरल कार्य ने “कचरा इधर-उधर नहीं, स्वच्छता ही सेवा” के संकल्प को एक बार फिर सशक्त संदेश के रूप में प्रस्तुत किया।
रजत जयंती समारोह के दौरान प्रधानमंत्री ने उत्तराखंड की उपलब्धियों की सराहना करते हुए कहा कि “यह राज्य देश के विकास और संस्कृति दोनों के लिए प्रेरणा स्रोत है। आने वाले 25 वर्ष उत्तराखंड के स्वर्णिम युग के होंगे।”

Can you be more specific about the content of your article? After reading it, I still have some doubts. Hope you can help me.