गौ तस्करों से मुठभेड़ के दौरान पैर में गोली लगने से एक दबोचा, तीन फरार

315 बोर का तमंचा, 3 खोखा व 1 जिंदा कारतूस, कार और गौकंशी औजार बरामद
फरार तीन आरोपियों की तलाश में पुलिस टीम की सम्भावित ठिकानों पर छापेमारी
हरिद्वार। ,

झबरेड़ा पुलिस ने शुक्रवार की देर रात गौवंश पशुओं की चोरी कर गौकंशी करने वाले गिरोह के साथ हुई मुठभेड़ के दौरान एक आरोपी को पैर में गोली लगने के बाद दबोच लिया। जबकि उसके तीन अन्य साथी पुलिस टीम को चकमा देकर भाग निकलने में कामयाब रहे। पुलिस टीम ने दबोचे गये घायल आरोपी से 315 बोर का एक तमंचा, 03 खोखा और 01 जिंदा कारतूस, कार और गौकंशी के औजार बरामद किये। पुलिस ने घायल आरोपी को उपचार के लिए राजकीय चिकित्सालय रूड़की में भर्ती कराया गया है। सूचना पर देहात एसपी, सीओ समेत अन्य अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली। एसएसपी हरिद्वार प्रमेन्द्र डोबाल ने बताया कि बीती देर रात थाना झबरेडा क्षेत्रान्तर्गत उत्तर प्रदेश बार्डर स्थित लाठरदेवा हूंण नहर पिकेट पर पुलिस टीम द्वारा संदिग्ध व्यक्तियों व वाहनो की चैकिंग अभियान में जुटी थी। इसी दौरान एक सिल्वर रंग की सेन्ट्रो कार मंगलौर की ओर से आती नजर आयी। जिसको चैकिंग के लिए रूकने का सकेंत दिया, लेकिन कार चालक बैरियर तोडते हुए पिकेट कर्मियों पर फायरिंग करते हुए तांसीपुर नहर पटरी की ओर भाग निकले। जिसकी जानकारी चैकिंग में जुटी पुलिस टीम ने झबरेड़ा और मंगलौर पुलिस समेत आलाधिाकारियों को जानकारी दी गयी। सूचना पर झबरेड़ा एसओ और मंगलौर निरीक्षक दल बल के साथ तांसीपुर नहर पटरी पर सैंट्रो कार सवार बदमाशों की घेराबंदी शुरु कर दी। उन्होंने बताया कि बदमाशों की कार बुडपुर नूरपुर नहर पुलिया पर कार अनियंत्रित होकर बिजली के पोल से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। लेकिन कार सवार बदमाश कार से उतरकर पुलिस कर्मियों पर फायर करते हुए नहर किनारे स्थित झाडियों की आड़ ले ली और झाड़ियों के पीछे छिपकर फायरिंग करते रहे। पुलिस टीम ने अपने बचाव के लिए जवाबी फायरिंग की। पुलिस टीम की जवाबी फायरिंग के दौरान एक बदमाश के पैर में गोली लगने के बाद उसको दबोच लिया। जबकि उसके अन्य साथी पुलिस को चकमा देकर भाग निकलने में कामयाब रहे। पुलिस ने घायल बदमाश से एक 315 बोर का तमंचा, 03 खोखा और एक जिंदा कारतूस, कार और गौकंशी के औजार बरामद की। पूछताछ के दौरान बदमाश ने अपना नाम बोलर्र ऊ भुल्लर पु= तालिब निवासी ग्राम चांदपुर गागलहेडी सहारनपुर बताते हुए फरार अपने साथियों के नामों इमरान, रिजवान व गुलबहार की जानकारी दी हैं। एसएसपी ने बताया कि घायल आरोपी ने खुलासा किया कि पशुओं की चोरी साथ ही आवारा पशुओं को टारगेट बनाकर मौके पर ही उन्हें मारकर उनका मांस निकालकर बेचते है। सूचना पर देहात एसपी स्पप्न किशोर सिंह, सीओ रूड़की नरेंद्र पंत समेत अन्य पुलिस अधिाकारियों ने मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली। घायल आरोपी को पुलिस ने उपचार के लिए राजकीय चिकित्सालय रूड़की में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ सम्ंबधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया। दबोचे गये आरोपी के खिलाफ उत्तर प्रदेश व उत्तराखण्ड के विभिन्न थानों में 17 मुकदमें दर्ज है। पुलिस टीम फरार आरोपियों की तलाश में उनके सम्भावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है। फरार आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *