अवैध नशे का अंतर्राज्यीय नेटवर्क ध्वस्त,11 लाख रुपए की स्मैक बरामद

♦️ *STF (एंटी नारकोटिक्स) कुमाऊं यूनिट द्वारा एक बार फिर से 01 अंतर्राज्यीय ड्रग–तस्कर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 111 ग्राम स्मैक किया बरामद 

♦️ बरामद स्मैक की अंतरराष्ट्रीय बाजार में करीब 11 लाख रुपए आंकी गई कीमत

♦️ *गिरफ्तार अभियुक्त कई वर्षो से स्मैक की तस्करी में रहा है, संलिप्त

♦️ *अवैध नशे का बड़ा अंतर्राज्यीय नेटवर्क नेस्तनाबूद, पिछले काफी समय से ड्रग तस्कर था, STF (एंटी नारकोटिक्स) की रडार पर

देहरादून/रुद्रपुर ,

ड्ग्स डीलरों के विरुद्र कार्यवाही के क्रम में STF (एंटी नारकोटिक्स) द्वारा आज कार्यवाही करते हुए जनपद उधम सिंह नगर के थाना रुद्रपुर क्षेत्रअंतर्गत वन स्टॉप सेंटर ब्लॉक रोड रूद्रपुर 01 अंतरराजीय ड्रग्स तस्कर राजेश कुमार को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 111 ग्राम अवैध स्मैक बरामद की गयी।

गिरफ्तार अभियुक्त पिछले कई सालों से उत्तराखंड में स्मैक की सप्लाई कर रहा था. गिरफ्तार अभियुक्त ने पूछताछ में बताया गया कि वह यह स्मैक मुरादाबाद से थोड़ी-थोड़ी मात्रा में खरीद कर गदरपुर/दिनेशपुर आदि मैदानी क्षेत्र में बेचने जा रहे थे.
ANTF टीम द्वारा अभियुक्त को वन स्टॉप सेंटर ब्लॉक रोड रूद्रपुर के पास से गिरफ्तार कर लिया गया.

एसएसपी एसटीएफ आयुष अग्रवाल द्वारा बताया गया कि STF (एंटी नारकोटिक्स) द्वारा गिरफ्तार तस्करों के विरुद्ध थाना रुद्रपुर जनपद उधम सिंह नगर में एनडीपीएस की समुचित धाराओं में अभियोग पंजीकृत कराया गया है।

*गिरफ्तार किए गए अभियुक्त का विवरण-*

*1. राजेश कुमार पुत्र बाबूराम निवासी गली नंबर 4 प्रीत विहार थाना रुद्रपुर जनपद उधम सिंह नगर। उम्र 32 वर्ष।

*बरामद माल का विवरण-*

*111 ग्राम अवैध स्मैक*

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *