बैंक ऑफ इंडिया की सराय शाखा की दीवार तोड़ कर डीवीआर उड़ाने वाला गिरफ्तार – uttarakhandawaaz.in

बैंक ऑफ इंडिया की सराय शाखा की दीवार तोड़ कर डीवीआर उड़ाने वाला गिरफ्तार

आरोपी से चोरी किया डीवीआर, 315 बोर का तमंचा और जिंदा कारतूस बरामद
बैंक की सीआरएम मशीन खोलने में नाकाम आरोपी ले उड़ा था डीवीआर
हरिद्वार ,

बैंक ऑफ इंडिया सराय रोड़ ज्वालापुर शाखा की दीवार तोड़ कर सीआरएम मशीन को खोलने के इरादे से तोड़फोड़ करने तथा डीवीआर उड़ा ले जाने वाले आरोपी को पुलिस ने सूचना पर शनिवार की रात को क्षेत्र से दबोच लिया। जिसके पास से बैंक से चोरी किया गये डीवीआर, 315 बोर का तमंचा व जिंदा कारतूस बरामद किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ सम्बंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया। जिसको मेडिकल के बाद न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया। कोतवाली ज्वालापुर प्रभारी निरीक्षक रमेश तनवार ने बताया कि बैंक ऑफ इंडिया सराय रोड़ ज्वालापुर शाखा प्रबंधाक मीनाक्षी शर्मा ने 04 जून को कोतवाली में तहरीर देकर शिकायत की थी। शिकायत में कहा गया था कि अज्ञात द्वारा रात बैंक की दीवार तोड़कर सीआरएम मशीन को खोलने के लिए तोड़फोड़ की गयी। लेकिन अपने मंसूबों में नाकाम रहने पर अपनी पहचान छुपाने के लिए सीसीटीवी कैमरों की डीवीआर साथ ले गया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर अज्ञात के खिलाफ सम्बंधित धाराओं में मामला दर्ज करते हुए चोर की तलाश शुरू कर दी। पुलिस ने बैंक के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगालते हुए चोर की शिनाख्त के प्रयास करते हुए तलाश शुरू कर दी। पुलिस ने आरोपी तक पहुंचने के लिए मुखबिर तंत्र को भी सक्रिय करते हुए उनकी मदद ली गयी। पुलिस टीम बैंक घटना के आरोपी की तलाश में जुटी थी। इसी दौरान शनिवार की रात को पुलिस को सूचना मिली कि बैंक से डीवीआर उड़ाने वाले आरोपी को क्षेत्र में रामानंद इंस्टिट्यूट के पास देखा गया है। सूचना पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर आरोपी को दबोच लिया। जिसके पास से पुलिस ने 315 बोर का एक तमंचा व जिंदा कारतूस बरामद कर लिया। पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपना नाम समीर अंसारी पुत्र बहराम अंसारी निवासी ग्राम सराय कोतवाली ज्वालापुर हरिद्वार बताते हुए बैंक की घटना को अंजाम देना स्वीकार किया। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही से बैंक से चोरी किया गया डीवीआर बरामद कर लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ सम्बंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया। जिसको मेडिकल के बाद न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *