राजधानी देहरादून में बनी अंडरवाटर फिश टनल, लोग कर पाएंगे 2 लाख विदेशी मछलियां का दीदार – uttarakhandawaaz.in

राजधानी देहरादून में बनी अंडरवाटर फिश टनल, लोग कर पाएंगे 2 लाख विदेशी मछलियां का दीदार

कार्निवाला में 200 से ज्यादा को किस्मों की ढाई लाख से ज्यादा मछलियां देखने को मिलेंगी

देहरादून ,

राजधानी देहरादून में 10 मई से शुरू हुई सी वर्ल्ड कार्निवाल मे अंडरवाटर फिश टनल लगायी गई है जिसमें 200 से ज्यादा किस्मों की ढाई लाख से ज्यादा मछलियां देखने को मिलेंगी। एपेक्स इंटरनेशनल से अलंकेश्वर भास्कर ने रेस कोर्स स्थित वन्नू स्कूल के सामने आयोजित होने वाले कार्निवाल से जुड़ी जानकारी दी। उन्होंने कार्निवाल के महत्व पर प्रकाश डालते हुए इसकी तुलना दुवई व सिंगापुर में पाए जाने वाले ऐरियम टनल से की। उन्होंने कहा कि कार्निवाल में लायनहेड, पैरट फिश, एलीफेंट नोज फिश, एंजल फिश, एल्विनो फिश और एरोवाना फिश समेत कई तरह की सुंदर और अनोखी मछलियां देखने को मिलेंगी। उन्होंने कहा कि इन एक्वेरिययम के लिए एक विशेष हैंगर वनाया गया है जिसमें मछलियां रखी जाएगी। मछलियों के भोजन और रखरखाव के लिए पूरी तरह से प्रशिक्षित टीम नियुक्त की गई है। संजीव शर्मा ने कहा कि कार्निवाल 10 मई से शुरू होकर 25 जून तक चलेगा। 

सी वर्ल्ड कार्निवल में इनौगुरल प्रवेश शुल्क 30 रुपये रखा गया है, जबकि फिश टनल में प्रवेश शुल्क सभी के लिए 100 रुपये रखा गया है। 10 मई से शुरू होने वाला यह कार्निवल 25 जून तक चलेगा और देहरादून के निवासियों के लिए अपनी तरह का अनूठा अनुभव होगा। फिश टनल के अलावा, कार्निवल में हस्तनिर्मित और हस्तशिल्प वस्तुओं के साथ- साथ लकड़ी के फर्नीचर की खरीदारी के लिए स्टॉल भी होंगे। बच्चों और बड़ों के लिए कई तरह के झूले और राइड भी लगाए गए हैं, और इन सभी झूलों की फिटनेस जांच भी की गई है। इसके साथ खान पान के लिए एक फूड कोर्ट भी बनाया गया है,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *