देहरादून ,
उत्तराखण्ड सरकार के सहयोग से गुरूद्वारा श्री हेमकुण्ट साहिब मैनेजमेंट ट्रस्ट द्वारा प्रतिवर्ष आयोेजित होने वाली श्री हेमकुण्ट साहिब की पावन यात्रा का शुभारंभ इस वर्ष 25 मई से होने जा रहा है।
यात्रा हेतु पहला जत्था 22 मई को पंज प्यारों की अगुवाई में ऋषिकेश लक्ष्मण झूला मार्ग, गुरूद्वारा श्री हेमकुण्ट साहिब परिसर से प्रस्थान करेगा।
जत्थे की रवानगी उत्तराखण्ड के माननीय राज्यपाल ले0 जनरल (रिटा0) सरदार गुरमीत सिंह जी, संत समाज एवं अन्य महानुभावों द्वारा की जाएगी।
इस पावन अवसर पर आपसे सविनय निवेदन है कि दिनांक 22 मई को प्रातः 10ः00 बजे गुरूद्वारा परिसर में उपस्थित होकर गुरूघर का आशीर्वाद प्राप्त करें।
आपकी उपस्थिति हमें गौरवान्वित करेगी।