22 मई को ऋषिकेश स्थित गुरुद्वारा श्री हेमकुण्ट साहिब परिसर से होगी , श्री हेमकुण्ट साहिब जी की यात्रा की पहले जत्थे की रवानगी

ऋषिकेश ,

देवभूमि उत्तराखण्ड राज्य के चमोली जिले में स्थित श्री हेमकुण्ट साहिब जी की पावन यात्रा इस वर्ष 25 मई से आरंभ होने जा रही है। यात्रा के लिये पहले जत्थे की खानगी दिनांक 22 मई को ऋषिकेश लक्ष्मण झूला मार्ग पर स्थित गुरुद्वारा श्री हेमकुण्ट साहिब परिसर से होगी। इस धार्मिक आयोजन की शोभा बढ़ाने हेतु गुरुद्वारा ट्रस्ट द्वारा धार्मिक व अन्य सभी वर्गो से जुड़े महानुभावों को भी दिनांक 22 मई को प्रातः 11:30 बजे आमंत्रित किया गया है।
इस पावन अवसर पर उत्तराखण्ड राज्य के महामहिम राज्यपाल ले० जनरल (रिटा०) सरदार गुरमीत सिंह जी, पंज प्यारों की अगुवाई में धार्मिक शख्सियतों व संगत के साथ मिलकर पहले जत्थे को यात्रा के लिए खाना करेंगें। जत्थे के प्रस्थान करने से पूर्व माननीय राज्यपाल जी द्वारा पंज प्यारों को विशेष रूप से सम्मानित किया जाएगा।
श्री हेमकुण्ट साहिब जी की यात्रा हेतु पहले जत्थे की रवानगी के इस प्रस्थान दिवस व धार्मिक समागम का शुभारंभ दरबार हॉल में कीर्तनीय रागी जत्था भाई बलप्रीत सिंह जी लुधियाना व साथियों के द्वारा गुरूबाणी कीर्तन से किया जाएगा। साथ ही गुरूद्वारा श्री हेमकुण्ट साहिब मैनेजमेंट ट्रस्ट अंतर्गत निःशुल्क चलाये जा रहे गुरमत संगीत बाल विद्यालय के विद्यार्थी भी प्रस्तुति देंगे।
गुरुद्वारा ट्रस्ट द्वारा इस अवसर पर धार्मिक व अन्य संस्थाओं से जुड़ी हस्तियां भी आमंत्रित की गई हैं जिनमें माता मंगला जी, भोले जी महाराज हसंफाउडेशन/ हंस कल्चरल, पदम्श्री संत बलबीर सिंह सिच्चेवाल जी सांसद, संत राम सिंह जी, संत जोध सिंह जी महाराज निर्मल आश्रम, स्वामी चिदानंद जी महाराज परमार्थ निकेतन, सरदार जगजोत सिंह सोही जी प्रधान, तख्त गुरुद्वारा श्री पटना साहिब जी व महंत वत्सल प्रपन्न शर्मा जी भरत मंदिर के अलावा अन्य महानुभाव भी उपस्थित होंगें। इनके साथ ही नगर व आसपास के क्षेत्रों की संगतें भी इस धार्मिक अनुष्ठान में सम्मिलित होकर गुरू महाराज जी का आशीर्वाद प्राप्त करेंगे।
(नरेन्द्रजीत सिंह बिन्द्रा)
अध्यक्ष

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *