राजधानी में किया गया गढ़वाली फिल्म ‘‘अजाण’’ का प्रीमियर शो

गढ़वाली फिल्म ‘‘अजाण’’ एक युवती की मर्डर मिस्ट्रीः अनुज जोशी
देहरादून ,

गढ़वाली फिल्म अजाण एक युवती की मर्डर मिस्ट्री है। युवती की हत्या के जुर्म में भगोती गांव के दो भोले-भाले युवकों को फंसाया जाता है लेकिन गांव के आईबी अफसर राम सिंह नेगी जो कि जयपुर में तैनात हैं, अपनी सूझबूझ का परिचय देते हुए तहकीकात करते हैं और आखिरकार असली हत्यारों तक पहुंचने में सफल होते हैं। इस फिल्म का प्रीमियर शो राजधानी के एक माॅल में किया गया। इस दौरान फिल्म के बारे गढवाली फिल्मों के निर्देशक अनुज जोशी ने बताया कि फिल्म में कहानी को शानदार तरीके से पर्दे पर उतारा गया है। फिल्म के प्रभावपूर्ण संवाद मानक गढ़वाली में हैं। चुस्त स्क्रिप्ट, थ्रिल, सस्पेंस ऐसा कि पूरी फिल्म को दर्शक दम साधे देखते रहते है। यह किसी भी फिल्म की बड़ी सफलता होती है। उन्होंने बताया कि सुमधुर संगीत से सुसज्जित इस फिल्म के गीतों को गाया है गढ़रत्न नरेंद्र सिंह नेगी, पद्मश्री प्रीतम भरतवाण, जितेंद्र पंवार, अंजली खरे व अमित खरे ने और संगीत संजय कुमोला ने दिया है। फिल्म का कर्णप्रिय पाश्र्व संगीत अमित वी. कपूर ने दिया है जो कि फिल्म की कहानी और भावों के अनुरूप फिल्म के सस्पेंस और थ्रिल के आनंद को कई गुना बढ़ा देता है। उन्होंने बताया कि आशा फिल्म्स के बैनर तले निर्मित इस फिल्म के निर्माता के राम नेगी हैं जो कि फिल्म में मुख्य भूमिका में भी हैं। उन्होंने बताया कि के राम नेगी गढ़वाली फिल्मों के जानेमाने निर्माता और अभिनेता हैं। इस अवसर पर फिल्म का निर्देशन गढ़वाली फिल्मों के मशहूर निर्देशक अनुज जोशी ने किया है। इस दौरान अनुज जोशी इससे पहले मेरु गौं, कमली, अब त खुलली रात, कॉफल, याद आई टिहरी, हन्त्या व तेरी सौं का सफल लेखन और निर्देशन कर चुके हैं। इस अवसर पर फिल्म के बारे अनुज जोशी ने बताया कि यह फिल्म पहाड़ों के लोगों के अपराध विहीन उच्च चरित्र को दर्शाती है। उन्होंने बताया कि गढ़वाली सिनेमा में नवीन विषयों का समावेश, विविधता और युवाओं की रूचि को देखते हुए इसे प्रस्तुत करने का प्रयास किया गया है। उन्होंने बताया कि कर्णप्रयाग, पिंडर घाटी, भागोती गांव और गढ़वाल की मुग्ध करने वाली लोकेशन में फिल्माई गई इस फिल्म में गढ़वाली के अच्छे और सधे हुए कलाकारों का चयन किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *