देहरादून ,
विधानसभा चुनाव 2022 के लिए राज्यपाल सेनि ले. जनरल गुरमीत सिंह ने कैंट स्थित मैख गुरूंग कन्या इंटर कालेज में पहंुचकर अपने मत का प्रयोग करते हुए लोकतंत्र को मजबूत करने का काम किया। इस अवसर पर कई वरिष्ठ अधिकारियों ने भी अपने मतदान का प्रयोग किया। इस अवसर पर राज्य व जिले के अधिकारियों ने अपने अपने पोलिंग बूथ पर पहंुचकर मतदान करते हुए लोकतंत्र को मजबूत करने का काम किया। यहां मुख्य चुनाव अधिकारी सौजन्या ने भी अपने मत का प्रयोग किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा है कि मतदाताओं को जागरूक करने के लिए उनके स्तर से अनेक कार्यों के साथ ही साथ जन जागरूकता अभियान, नुक्कड सभाओं का आयोजन किया गया और अधिक से अधिक मतदाताओं को मतदान करने का आह्नान किया गया। उनका कहना है कि प्रदेश भर में शांतिपूर्ण ढंग से मतदान प्रक्रिया चल रही है और कुछ स्थानों पर ईवीएम मशीनें खराब होने की शिकायतें आई है जिन्हें दूर कर लिया गया है और वहां पर तत्काल प्रभाव से मशीनों को बदल दिया गया। उनका कहना है कि मतदाताओं को थोडी सी परेशानी हुई है लेकिन उसके बाद भी अधिक से अधिक संख्या में मतदाता मतदान करने आ रहे है। इस अवसर पर नाम न छापने की शर्त पर कुछ अधिकारियों ने कहा कि मतदान सभी का मौलिक अधिकार है और लोगों को अपने मत का प्रयोग अनिवार्य रूप से करना चाहिए जिससे एक मजबूत लोकतंत्र स्थापना हो सके। इस अवसर पर कई वरिष्ठ अधिकारियों ने अपनी पत्नी के संग पहंुचकर मतदान किया, यहां पर अधिकारियों ने उन्हें बिना लाईन में लगे हुए मतदान करने के लिए कहा तो वह नहीं माने और उन्होंने कहा कि वह लाईन में ही खड़े होकर अपने मत का प्रयोग करेंगें। उनके कक्ष के बाहर काफी मतदाताओं की भीड़ थी और फिर भी वह लाईन में लगे और अपना नंबर आने के बाद भी उन्होंने व उनकी पत्नी ने मतदान किया। मतदाताओं को निर्भिक होकर अपने मत का प्रयोग करने के लिए एकजुटता का परिचय देते हुए आगे आने की आवश्यकता है। उनका कहना है कि अभी तक जो रिपोर्ट सामने आई है उसके अनुसार प्रदेश में पूरी तरह से मतदान शांतिपूर्ण चल रहा है और कुछ एक स्थानों पर नोंकझोंक व ईवीएम का बटन दबाने पर मत कहीं दूसरी ओर जाने की खबरे मिली है और मशीन को बदल दिया गया है और सभी समस्याओं का समाधन करा लिया गया है। उनका कहना है कि मतदान में पूरी सुरक्षा व्यवस्था का प्रबंध किया गया है और जनता भी पूर्ण रूप से सहयोग कर रही है। उनका कहना है कि प्रदेश भर में शांतिपूर्ण मतदान हो रहा है। राजधानी के आसपास के मतदान केन्द्रों में कई अधिकारियों ने अपने अपने मतदान केन्द्र पर अपने मत का प्रयोग किया। वहीं दूसरी ओर मुस्लिम महिलाओं में भी मतदान के प्रति काफी उत्साह दिखाई दिया।