टिहरी से भाजपा प्रत्याशी माला राज्यलक्ष्मी शाह के लिए घर-घर जाकर मांगे वोट

देहरादून ,

भाजपा करनपुर मण्डल के अंतर्गत आने वाले वार्ड 17 चुक्खुवाला में भाजपा कार्यकर्ताओं के द्वारा घर घर जाकर भाजपा की प्रत्याशी महारानी राज्य लक्ष्मी शाह के समर्थन में वोट देने की अपील की गई। इस अवसर पर भाजपा किसान मोर्चा करनपुर मण्डल के महामंत्री कुलदीप सिंह ललकार ने कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुऐ कहा कि विकसित भारत एवं विकसित उत्तराखंड के संकल्प को भाजपा की सरकारें ही पूर्ण कर सकती है क्यों की भाजपा ही राष्ट्र के विजन को प्रमुखता देतीं है और अंत्योदय के अंतर्गत सभी के लिये समान समाजिक योजनाओं को लाती है। उन्होंने कहा कि जिसका सभी को लाभ मिलता है जबकि अन्य दलों द्वारा इक विशेष वर्ग की तुष्टीकरण की नीति के कारण अन्य समाज उससे वंचित रह जाता है और केवल भाजपा की नीति ही सब का साथ और सब का विश्वास को चरितार्थ करती है और विकास के इंजन को और अधिक गति मिले इसलिये भाजपा सरकार का होना अति आवश्यक हो जाता है। इस अवसर पर अन्य वक्ताओं ने संबोधित किया। इस अवसर पर सतीश कपूर, हरीश नारंग, दीपा शाह अरुण शाह, सौरव डोभाल सतेंद्र भंडारी, राहुल सोनकर, अमित वर्मा कृष्ण गोपाल रुहेला, संदीप गुप्ता, जगदीश पोखरियाल, सचिन सोंधी, अनस बेग, मनोज धीमान, चन्दर मोहन अरोड़ा, लक्ष्मी पाल अनुराधा राणा, विनोद ध्यानी, कुलदीप काला आदि अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *