कांग्रेस चुनाव में पांचो सीटों पर जीत हासिल करेगी
देहरादून ,
प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व सचिव महेश जोशी ने कहा कि लोकसभा चुनाव में कांग्रेस के पक्ष में बेहतर माहौल है। उन्होंने कहा है कि कांग्रेस की सभाओ में अपार जन सैलाब उमड़ रहा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस चुनाव में जनहित के मुद्दों को लेकर जनता के बीच है। उन्होंने कहा कि आज प्रदेश और देश में बेरोजगारी महंगाई चरम पर है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में बेरोजगारी दर देश में सर्वाधिक है। उन्होंने कहा कि दो करोड़ युवाओं को नौकरी देने का झूठा वादा और महंगाई कम करने के नाम सत्ता में आई भाजपा ने जनता से वादाखिलाफी की है। उन्होंने कहा कि आज महंगाई चरम पर है। खाद्य पदार्थो के दामो मे निरंतर वृद्धि हो रही है। उन्होंने कहा कि जहां भाजपा धर्म की राजनीति कर रही है वहीं कांग्रेस जनता के ज्वलंत मुद्दों को लेकर चुनाव मैदान में है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने स्वच्छ छवि के व्यक्ति अनुभवी ऊर्जावान पूर्व विधायक जोत सिंह गुनसोला को मैदान में उतारा है जो यहाँ के दुःख दर्द मूलभूत समस्याओं से भली भांति परिचित है और लगातार संघर्षरत है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के पक्ष में बेहतर माहौल है जनता ने परिवर्तन का मन बना लिया है। कांग्रेस चुनाव में पांचो सीटों पर जीत हासिल करेगी। उन्होंने कहा कि भाजपा ने जनभावना का अनादर किया है राज्य निर्माण की मूलभावना जिस वास्ते राज्य निर्माण हुआ उसकी अनदेखी की जा रही है। उन्होंने कहा कि युवाओं को रोजगार नहीं मिल रहा सरकारी विभागो मे रिक्त पदो पर नियुक्ति नहीं हो रही ठेका प्रथा संविदा पर नियुक्ति की जा रही है जिससे युवाओं का उत्पीड़न हो रहा है। भर्तियों के पेपर लीक हो रहे है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में बेरोजगारी दर देश में सर्वाधिक है । उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में बेरोजगारों पर लाठीचार्ज किया गया।
