होली पर रंगों में सरोवर होकर डीएम व एसएसपी डीजे पर खूब थिरके – uttarakhandawaaz.in

होली पर रंगों में सरोवर होकर डीएम व एसएसपी डीजे पर खूब थिरके

आलाधिकारियों ने सहयोगियों के साथ होली पर्व पर खूब लुत्फ उठाया
हरिद्वार ,

जनपद हरिद्वार में रंगों के पर्व होली पर्व को सौहार्द पूर्ण वातारण व परम्परागत तरीके मनाया गया। लोगों ने एक-दूसरे को गुलाब व रंगों को लगाते हुए एक-दूसरे को बधाई दी। वहीं होली पर्व पर डीएम और एसएसपी भी अपने सहयोगियों के साथ एक-दूसरे को रंग लगाकर रंगों में सरोवर होकर डीजे पर खूब थिरके। जनपद के दोनों आलाधिकारियों ने भी अपने सहयागियों के साथ सामान्य की तरह होली पर्व को मनाते हुए रंगों के पर्व का लुफ्त उठाया। प्रशासन की ओर से होली पर्व और लोकसभा चुनाव के मद्देनजर सतर्कता बररते हुए पुख्ता इंतजाम किये गये थे। डीएम और एसएसपी ने अपने व्यस्त कार्यक्रम बीच रंगों के पर्व के लिए समय निकाल कर होली पर्व को मनाया। होली पर्व पर सहयोगियों के साथ जिलाधिकारी धीराज सिंह गब्र्याल और एसएसपी प्रमेन्द्र डोबाल डीजे में काफी थिरके। इस दौरान महिला पुलिस अधिकारी भी होली के पर्व पर रंगों में सरोवर होकर बहुत थिरकी। जनपद के आलाधिकारियों की होली के कार्यक्रम में गढ़वाली व फिल्मी गीतों ने समां बांध दिया। एसएसपी ने पिचकारी से अपने सहयोगियों को रंगों में सरोवर करते देखे गये। डीएम व एसएसपी के होली के पर्व पर छोटा व बड़े का भेद भूला कर सब एक ही रंग में रंगे नजर आये। डीएम और एसएसपी ने सहयोगियों के साथ खूब मौज मस्ती करते हुए रंगों के पर्व को मनाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *