उत्तरकाशी पहुंचे कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी का भाजपाईयों ने किया भव्य स्वागत – uttarakhandawaaz.in

उत्तरकाशी पहुंचे कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी का भाजपाईयों ने किया भव्य स्वागत

भाजपा सरकार के दो वर्ष पूर्ण होने पर जोशियाड़ा में भाजपाईयों द्वारा आयोजित प्रेस वार्ता एवं गोष्ठी कार्यक्रम में किया प्रतिभाग
उत्तरकाशी ,

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने सीमांत जनपद उत्तरकाशी पहुंचे। जहां कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने भाजपा सरकार के सफलतम दो वर्ष पूर्ण होने पर महर्षि वेडिंग प्वाइंट जोशियाड़ा उत्तरकाशी में भाजपा द्वारा आयोजित प्रेस वार्ता एवं गोष्ठी कार्यक्रम में प्रतिभाग किया गया। इस अवसर पर जनपद आगमन पर पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं द्वारा कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी का फूल मालाओं के साथ भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के कुशल नेतृत्व में सेवा और सुशासन के दो साल पूरे होने की बधाई भी दी। इस अवसर पर पत्रकारों से वार्ता करते हुए कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि धामी सरकार के दो साल का कार्यकाल बेमिसाल रहा है। उन्होंने कहा कि इन दो वर्षो में कई ऐतिहासिक फैसले राज्य हित में लिए गए हैं। उन्होंने कहा यूसीसी कानून बनाने वाला उत्तराखंड देश का पहला राज्य है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति से विधेयक को मंजूरी मिल गई है। उन्होंने कहा कि जबरन धर्मांतरण को रोकने के लिए सख्त धर्मांतरण कानून बनाया गया है। उन्होंने कहा हमने सख्त नकल विरोधी कानून लागू किया है। उन्होंने कहा कि पूरे देश का सबसे सख्त नकल विरोधी कानून कहीं लागू हुआ है तो वो उत्तराखंड राज्य में हुआ है। इस अवसर पर मंत्री ने कहा कि आज पारदर्शिता के साथ परीक्षाएं हो रही हैं। राज्य की महिलाओं को सरकारी नौकरियों में 30 प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण के लिए कानून बनाया है। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कृषि, उद्यान, स्वास्थ, शिक्षा, पर्यटन जैसे क्षेत्रों में कई ऐतिहासिक कार्य किए गए है। मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि आज हर्षिल के सेब की मांग विदेशों तक की जा रही है। उन्होंने कहा राज्य सरकार ने संकल्प लिया है कि वर्ष 2025 तक हम अपने सेब के उत्पाद को दोगुना किया जाएगा। मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी कहा था 21वीं सदी का तीसरा दशक उत्तराखण्ड का दशक है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में प्रदेश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन एक भारत श्रेष्ठ भारत और प्रदेशवासियों की आकांक्षाओं के अनुरूप हमारी सरकार जनता से किए गए अपने वादे को पूर्ण कर रही है। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने पार्टी कार्यकर्ताओं को केंद्र एवं राज्य सरकार की योजनाओं जनता के बीच ले जाने का आह्नान किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *