रुड़की
जिलाधिकारी हरिद्वार के निर्देशन में चल रही लगातार छापेमारी के दौरान आज रुड़की आबकारी विभाग की टीम ने मुखबिर की सूचना पर मंगलौर के नथुखेड़ी गांव में एक घर से लगभग 500 लीटर कच्ची शराब बरामद की है बता दें कि जिलाधिकारी हरिद्वार के निर्देशानुसार जिले भर में आबकारी विभाग की टीम कच्ची शराब पर लगातार छापेमारी कर रही है और मौके से जो शराब मिल रही है उसको जप्त किया जा रहा है और जो लहान मौके पर मिल रहा है उसको नष्ट करते हुए भट्टियों को नष्ट किया जा रहा है रुड़की आबकारी विभाग की टीम को सूचना मिलने पर टीम गांव में पहुंचे टीम के गांव पहुंचने की सूचना शराब माफिया को मिलते ही वह ताला लगाकर फरार हो गया टीम के पास पहले से ही पूरी सूचना थी टीम ने ताला तोड़कर घर में रखे बक्से से लगभग 500 लीटर कच्ची शराब अपने कब्जे में लेनी है इसके बाद टीम कच्ची शराब के ड्रम को लेकर कार्यालय पहुंची और सभी को सील कर दिया गया वही एक और जगह नाथू खेड़ी गांव में ही छापेमारी की गई जहां पर 20 लीटर शराब के साथ एक अभियुक्त भी गिरफ्तार किया गया है।