मसूरी में भी एक व्यक्ति ने लगाई फांसी
देहरादून ,
राजधानी देहरादून में दो अलग-अलग घटनाओं में एक युवती समेत 2 लोगों ने फांसी पर झूल कर अपना जीवन समाप्त कर लिया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार क्लेमेंट टाउन थाना पुलिस को आज कंट्रोल रूम से सूचना प्राप्त हुई मोहब्बेवाला में आरटीओ चेक पोस्ट के सामने वाली गली में एक लड़की ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। इस सूचना पर चौकी इंचार्ज आशा रोड़ी एवं थानाध्यक्ष क्लेमेंट टाउन माया फोर्स के मौके पर पहुंचे तो पाया कि मोहब्बेवाला में मृतका निवासी मोहब्बेवाला थाना क्लेमेंट टाउन देहरादून उम्र उम्र 19 वर्ष अपने घर के अंदर ही पंखे से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है।
मौके पर मृतका के पिता मौजूद मिले जिनके द्वारा अवगत कराया गया मेरे द्वारा अपनी बेटी को फोन किया गया तो बेटी द्वारा फोन नहीं उठाने पर मैं घर पर आया तो दरवाजा अंदर से बंद था मैंने हेड से खिड़की की जाली तोड़कर कुंडी खोली अंदर देखा तो मेरी बेटी ने अंदर कमरे में पंखे से चुन्नी से लटकी है जिसको नीचे उतारा गया तो इसकी मृत्यु हो चुकी थी मौके पर पास में स्थित पावर लाइन अस्पताल से एंबुलेंस बुलाकर अस्पताल भिजवाया गया जहां चिकित्सकों द्वारा मृत घोषित किया।
मौके पर एक सुसाइड नोट प्राप्त हुआ जिसमें मृतिका द्वारा अपने माता-पिता से माफी मांगी गई है और बताया कि मैं काफी थक चुकी हूं अब मैं जीना नहीं चाहती मृतिका का पंचायत नामा भरकर पोस्टमार्टम हेतु भेजा गया मृत्यु के संबंध में जांच जारी है ।
वही एक अन्य घटना में कोतवाली मसूरी क्षेत्र में भी एलेन स्कूल में एक व्यक्ति द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या कर दी है कॉलर से संपर्क करने पर बताया कि हम उसे सिविल अस्पताल ले जा रहे हैं, सूचना पर तत्काल पुलिस बल द्वारा सिविल अस्पताल पहुंचकर चिकित्सकों से जानकारी की गई तो चिकित्सकों द्वारा उक्त व्यक्ति को मृत घोषित किया गया है जिसका नाम प्रेम सिंह पुत्र बिसाई उम्र -55 वर्ष निवासी डेलिंग हाल एलन स्कूल मसूरी है।