देहरादून ,
शहरी विकास मंत्री प्रेमचंद्र अग्रवाल और स्थानीय विधायक एवं कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने आज जनपद देहरादून में मसूरी विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत वार्ड नंबर छह दून विहार जाखन में 21 लाख रुपए की लागत से सैंट्रल पार्क के सौन्दर्यीकरण का लोकार्पण तथा वार्ड नंबर छह दून विहार में 73.01 लाख रुपए की लागत के वैडिंग जोन का निर्माण कार्य का शिलान्यास किया गया। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि लंबे समय से क्षेत्र में वेंडिंग जोन की मांग यहां चल थी। उन्होंने कहा कि रेडी ठेली वालों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता था। उन्होंने कहा यह वेंडर जोन देहरादून का दूसरा वेंडर जोन है। मंत्री गणेश जोशी ने कहा वेंडर जोन के निर्माण के बाद रोजगार का एक स्थाई समाधान हो जाएगा। इस अवसर पर मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि इस वार्ड में नलकूप, सीवर लाईन, पार्क सड़कें, सामुदायिक भवन, विद्युतीकरण आदि के कार्य हुए हैं। उन्होंने कहा कि समाज के हर व्यक्ति की चिंता देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी करते है। उन्होंने कहा कि डबल इंजन की सरकार समाज के हर वर्ग को ध्यान में रखकर लगातार मूलभूत सुविधाओं को दुरुस्त करने की दिशा में सतत प्रयासरत है। इस अवसर पर शहरी विकास मंत्री डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल ने कहा कि यह वेंडर जोन देहरादून का दूसरा वेंडर जोन है। इसके निर्माण के बाद रोजगार का एक स्थाई समाधान स्थानीय लोगों को मिलेगा। उन्होंने कहा कि नलकूप, सीवर लाइन, पार्क, सड़के, सामुदायिक भवन, विद्युतीकरण आदि कार्य इस वर्ष पूर्ण किए गए हैं। डॉ. अग्रवाल ने सेंट्रल पार्क के शेष कार्य के लिए एमडीडीए को निर्देशित किया। इस अवसर पर अन्य विभागों के अधिकारी एवं क्षेत्रीय जनता उपस्थित रहे।