देहरादून ,
पश्चिम बंगाल के उत्तर चैबीस परगना जिले के संदेशखाली क्षेत्र की महिलाओं के साथ छल कपट पूर्वक यौन शौषण एवं उनकी अस्मिता का हनन जिहादी समूह द्वारा किये जाने के विरोध में एबीवीपी कार्यकर्ताआंे ने राजधानी में रैली निकालकर जिलाधिकारी कार्यालय पर प्रदर्शन किया। यहां अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ता रेंजर्स ग्राउंड में इकटठा हुए और वहां से पश्चिम बंगाल के उत्तर चैबीस परगना जिले के संदेशखाली क्षेत्र की महिलाओं के साथ छल कपट पूर्वक यौन शौषण एवं उनकी अस्मिता का हनन जिहादी समूह द्वारा किये जाने के विरोध में एबीवीपी कार्यकर्ताआंे ने राजधानी में रैली निकालकर जिलाधिकारी कार्यालय पर प्रदर्शन किया और कहा कि तत्काल पश्चिम बंगाल की राज्य सरकार और दोषियों के खिलाफ कार्यवाही किये जाने की आवश्यकता है। इस अवसर ज्ञापन में कहा गया कि पश्चिम बंगाल के संदेशखाली में राज्य सरकार संरक्षित अपराधियों द्वारा महिलाओं के साथ किये गये जघन्य अपराधों की तत्काल प्रभाव से जांच करने की जरूरत है और ज्ञापन में कहा गया कि अधिकांश पीड़ित महिलाएं अत्यंत पिछड़े एवं अनुसूचित वर्ग की हैं। संदेशखाली में तृणमूल कांग्रेस नेताओं की घृणित मानसिकता का शिकार हुई महिलाओं के आक्रोश को विद्यार्थी परिषद के माध्यम से देशभर में आवाज दी जा रही है और विरोध प्रदर्शन किये जा रहे है। इस अवसर पर ज्ञापन में कहा गया कि राज्य सरकार की संलिप्तता को ध्यान में रखते हुए संदेशखाली के पूरे प्रकरण की उच्च स्तरीय जांच केन्द्रीय एजेंसियों द्वारा कराई जाये एवं दोषियों पर शीघ्र कार्रवाई की जाये। ज्ञापन में कहा गया है कि संदेश खाली की महिलाओं के ऊपर हो रही हिंसा एवंउनकी सामूहिक अस्मिता के हनन पर अविलंब अंकुश लगाया जाये। इस अवसर पर ज्ञापन में कहा गया क महिलाओं के ऊपर हुई हिसां एवं दुराचार की घटनाओं की वास्तविकता को निभ्रयतापूर्वक शासन, प्रशासन एवं न्यायिक संस्थानों तक पहंुचाने हेतु हेल्पलाइन नंबर उपलब्ध कराया जाना चाहिए और न्याय की सुगमता हेतु पीड़ित महिलाओं को निःशुल्क कानूनी सहायता प्रदान कराई जाये और वर्षों से मानसिक शोषण से धीरे धीरे उबरने हेतु इन महिलाओं को मनोचिकित्सकों द्वारा परामर्श सत्रों की भी सुविधा प्रदान की जानी चाहिए। इस अवसर पर अनेकों कार्यकर्ता शामिल रहे।