लोस चुनाव के मद्देनजर भाजपा महिला मोर्चा ने निकाली स्कूटी रैली – uttarakhandawaaz.in

लोस चुनाव के मद्देनजर भाजपा महिला मोर्चा ने निकाली स्कूटी रैली

मोर्चा का प्रदेश में तीन दिवसीय शक्ति वंदन कार्यक्रम निर्धारित
देहरादून ,

लोकसभा चुनाव को लेकर भाजपा महिला मोर्चा ने तैयारियां तेज कर दी हैं। भाजपा महिला मोर्चा पूरे प्रदेश में तीन दिवसीय शक्ति वंदन कार्यक्रम निर्धारित किए जाने के बाद आज भाजपा महिला मोर्चा महानगर कार्यकर्ताओं ने स्कूटी रैली निकाली। यहां भाजपा महिला मोर्चा की महानगर अध्यक्ष अर्चना बागड़ी के नेतृत्व में कार्यकर्ता महानगर कार्यालय में इकटठा हुए और वहां पर जय श्री राम सहित अनेकों नारे लगा रहे थे। इस अवसर पर भाजपा संगठन मंत्री अजेय कुमार ने कहा कि जिस तरह से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में नारी शक्ति का उत्थान हुआ है और महिलाओं का सम्मान बढ़ा है इसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार के लिए प्रदेश में पदयात्रा व स्कूटी रैली का भी आयोजन किया जा रहा है इसे लेकर महिलाओं में व्यापक उत्साह दिखाई दे रहा है। उनका कहना है कि पिछले 10 साल से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में महिला सशक्तिकरण के लिए केंद्र और राज्य सरकार ने कई ऐतिहासिक कदम उठाए हैं सराहनीय कार्य किया है ऐसे में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार जताने के लिए रैली निकाली जा रही है। इस अवसर पर महिला मोर्चा की महानगर अध्यक्ष अर्चना बागडी का कहना है कि छह मार्च को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पश्चिम बंगाल में ऐतिहासिक रैली होने जा रही है ऐसे में मंडल स्तर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रैली का सीधा प्रसारण के लिए कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इस अवसर पर अनेक कार्यकर्ता शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *