वित्त मंत्री ने किया 2024-25 के लिए 89,230.07 करोड़ रुपए का बजट पेश – uttarakhandawaaz.in

वित्त मंत्री ने किया 2024-25 के लिए 89,230.07 करोड़ रुपए का बजट पेश

मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में प्रदेश का तीव्र गति से हो रहा है विकासः प्रेमचंद अग्रवाल
देहरादून ,

प्रदेश के वित्त एवं संसदीय मंत्री प्रेमचन्द अग्रवाल ने राज्य सरकार के वर्ष 2024-25 के लिए 89,230.07 करोड़ रूपए का बजट प्रस्तुत किया गया। इस अवसर पर सदन में बजट प्रस्तुत करते हुए उन्होंने सरकार की अनेकों कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी और कहा कि युवा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में प्रदेश का तीव्र गति से विकास हो रहा है। राज्य की जनता को बेहतर सेवायें दी जा रही है और यूसीसी लागू करने वाला देश पहला राज्य उत्तराखंड बन गया है। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य और शिक्षा पर कुल प्रावधान 15,376 करोड़ का प्रावधान रखा गया है। उन्होंने कहा कि इनमें राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन में 1010 करोड़, अटल आयुष्मान उत्तराखंड योजना में 500 करोड़, क्लास एक से कक्षा आठ तक विद्यार्थियों को निःशुल्क जूता और बैग के लिए 25 करोड़ की राशि रखी गई है। उन्होंने बताया कि इकोनॉमी के साथ इकोलॉजी के लिए स्प्रिंग एंड रिवर रिजूवनेशन प्राधिकरण के अंतर्गत लगभग 60 करोड़ रुपए रखे गए हैं। उन्होंने कहा कि उद्योग एवं रोजगार के लिए मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना, मेगा इंडस्ट्रियल नीति, स्टार्ट अप, सेंट्रल इंस्टीट्यूट ऑफ प्लास्टिक इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी के लिए भी प्रावधान किए गए हैं। उन्होंने कहा कि पर्यटन विकास के लिए अवस्थापना सुविधा निर्माण के लिए 100 करोड़ का अतिरिक्त प्रावधान किया गया है। उन्होंने कहा कि इनमें मानसखंड माला मिशन, नए पर्यटन स्थलों और वाइब्रेंट विलेज योजना शामिल हैं। उन्होंने कहा कि फिल्म परिषद के लिए 11 करोड़ का विशेष प्रावधान किया है। उन्होंने कहा कि राज्य उड़ान योजना टॉप अप में 10 करोड़ का प्रावधान है। उन्होंने कहा कि अवसंरचना विकास के लिए राज्य सरकार ने अवसंरचना विकास में पूंजीगत परिव्यय के लिए 13,780 करोड़ का प्रावधान रखा है। उन्होंने कहा कि इनमें ग्राम विकास में 1499 करोड़, पीडब्ल्यूडी में पूंजीगत व्यय 1404 करोड़, पीडब्ल्यूडी अनुरक्षण में 917 करोड़, पीएमजीएसवाई में 1000 करोड़ का प्रावधान किया गया है। उन्होंने कहा कि शहरी विकास में कुल प्रावधान 2565 करोड़ का रखा गया है। उन्होंने कहा कि इनमें ग्रीन फील्ड, ब्राउन फील्ड सिटी निर्माण के लिए 20 करोड़ और गैरसैंण में अवस्थापना कार्य के लिए 20 करोड़ रखे गए हैं। उन्होंने कहा कि ग्राम्य विकास के लिए 2910 करोड़ रूपए का प्रावधान रखा गया है। उन्होंने कहा कि गरीब कल्याण योजना के अंतर्गत गरीबों के कल्याण के लिए 5658 करोड़ का प्रावधान किया गया है। उन्होंने कहा कि इसमें गरीबों के आवास के लिए 93 करोड़, खाद्यान्न आपूर्ति में 600 करोड़ और निःशुल्क गैस रिफिल में 55 करोड़ की राशि शामिल है। उन्होंने कहा कि युवा कल्याण, तकनीकी शिक्षा और उच्च शिक्षा में कुल 1679 करोड़ रुपए का प्राविधान किया गया है। उन्होंने कहा कि इसमें राष्ट्रीय खेलों के आयोजन के लिए 250 करोड़ भी शामिल है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री अल्पसंख्यक मेधावी बालिका प्रोत्साहन योजना के लिए भी बजट में प्राविधान किया गया है। उन्होंने कहा कि अन्नदाता किसानों के लिए बजट राशि को बढ़ाया गया है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2024-25 में कुल 2415 करोड़ का प्रावधान रखा गया है। उन्होंने कहा कि इसमें दीनदयाल उपाध्याय सहकारिता किसान कल्याण योजना, मिशन एप्पल, किसान पेंशन, मुख्यमंत्री मत्स्य संपदा योजना पर विशेष ध्यान रखा गया है। उन्होंने कहा कि जनता के हितों को ध्यान में बजट प्रस्तुत किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *