हरिद्वार ,
कोतवाली नगर पुलिस ने गश्त के दौरान क्षेत्र से दो चोरी की स्कूटी के साथ दो संदिग्धों को दबोचा है। पूछताछ के दौरान संदिग्धों ने बरामद की गयी स्कूटियों को कोतवाली नगर और ज्वालापुर क्षेत्र से चोरी करना स्वीकार किया है। पुलिस ने दोनों के खिलाफ सम्बंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया। जिनको मेडिकल के बाद न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया। कोतवाली नगर प्रभारी निरीक्षक कुंदन सिंह राणा ने बताया कि पुलिस ने बीती शाम को क्षेत्र से गश्त के दौरान पुराना रानीपुर स्थित अंडर पास के पास से अलग-अलग स्कूटी सवार दो संदिधों को दबोचा है। जिन्होंने स्कूटियों को कोतवाली नगर और ज्वालापुर क्षेत्र से चोरी करना स्वीकार किया है। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने अपना नाम सागर पुत्र सुनील कुमार निवासी ब्रहा्रपुरी काशीपुरा कोतवाली नगर हरिद्वार और शिवम मिश्रा पुत्र स्व. राजेन्द्र मिश्रा निवासी ब्रहा्रपुरी मंशा देवी रोड़ कोतवाली नगर हरिद्वार बताया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ सम्बंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया। जिनको मेडिकल के बाद न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया।