यूसीसी से सम्बंधित नियमावलियों का ड्राफ्ट तैयार करने को समिति गठन की राज्यपाल ने दी स्वीकृति – uttarakhandawaaz.in

यूसीसी से सम्बंधित नियमावलियों का ड्राफ्ट तैयार करने को समिति गठन की राज्यपाल ने दी स्वीकृति

देहरादून ,

समान नागरिक संहिता उत्तराखंड 2024 विधेयक से संबंधित नियमावलियों का ड्राफ्ट तैयार किये जाने हेतु समिति का गठन किये जाने की राज्यपाल ने सहर्ष स्वीकृति प्रदान की है। यहां जानकारी देते हुए राज्यपाल की विशेष सचिव रिधिम अग्रवाल ने बताया कि समिति में सेवानिवृत्त मुख्य सचिव शत्रुध्न सिंह अध्यक्ष, अपर सचिव न्याय उत्तराखंड शासन सुधीर सिंह सदस्य, अपर सचिव कार्मिक उत्तराखंड शासन, अपर सचिव पंचायती राज उत्तराखंड शासन, अपर सचिव शहरी विकास उत्तराखंड, अपर सचिव वित्त उत्तराखंड शासन पदेन सदस्य होंगे। उन्होंने बताया कि इसके अलावा पुलिस उप महानिरीक्षक प्रशिक्षण बरिंदरजीत सिंह, कुलपति दून विश्वविद्यालय सुरेशा डंगवाल एवं समाजिक कार्यकर्ता मनु गौड सदस्य होंगे। उन्होंने बताया कि उक्त समिति द्वारा समान नागरिक संहिता उत्तराखंड 2024 विधेयक के प्रावधानों के सफल क्रियान्वयन हेतु नियमावलियों का ड्राफ्ट तेयार किया जायेगा जिसमें विभिन्न प्रक्रियाओं, सक्षम स्तर के प्राधिकारियों एवं प्रस्तावित अधिनियम के प्रावधानों को सुगमता से लागू किये जाने विषयक तथ्यों का समावेश किया जाये। उन्होंने बताया कि उक्त समिति के सदस्यों को उपरोक्त कार्यों हेतु कोई भी भत्ता देय नहीं होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *