हल्द्वानी के बनभूलपुरा में हुई घटना पर सीएम की कड़ी नजर, सख्त कारवाई के आदेश

देहरादून ,

सीएम पुष्कर सिंह धामी ने बनभूलपुरा में हुई घटना पर त्वरित संज्ञान लेते हुए प्रशासन को उपद्रवियों के विरुद्ध कठोर से कठोर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा देवभूमि उत्तराखण्ड में कानून व्यवस्था बिगाड़ने वाले किसी भी दंगाई को बख्शा नहीं जाएगा।

बता दे कि यहां एक अवैध मजार को तोड़ने के लिए प्रशासन की टीम आज सुबह गई थी और इसी दौरान स्थानीय लोगों ने प्रशासन व पुलिस बलों पर पथराव कर दिया। भारी बवाल के बीच कुछ पुलिसकर्मी घायल हुए हैं तो वहीं इस उपद्रव के कारण पूरे क्षेत्र में अफरा तफरी का माहौल मचने के बाद बाजार बंद हो गए।

मुख्यमंत्री धामी ने सभी संबंधित अधिकारियों को क्षेत्र में शांति व कानून व्यवस्था सुनिश्चित किए जाने के सख्त निर्देश भी दिये है।

मुख्यमंत्री ने इस संबंध में गुरुवार की शाम मुख्यमंत्री आवास में मुख्य सचिव राधा रतूड़ी, पुलिस महानिदेशक अभिनव कुमार और अन्य उच्चाधिकारियों के साथ स्थिति की समीक्षा की। मुख्यमंत्री ने स्थानीय लोगों से शांति बनाये रखने की अपील करते हुए अराजक तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिये है।

उन्होंने सख्त निर्देश दिए कि इस घटना के दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई कर क्षेत्र में शांति व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि प्रदेश में किसी को भी कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने की छूट नहीं दी जानी चाहिए।व

हीं, नैनीताल डीएम ने शहर में कर्फ्यू लगा दिया है। दंगाइयों को देखते ही गोली मरने के आदेश दिए गए है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *