गदरपुर
बीते शनिवार को नेशनल हाईवे 74 के पास संदिग्ध हालत में एक युवक का शव बरामद हुआ था जिसकी पहचान जसपाल उर्फ विशाल ग्राम कौशलपुर थाना गदरपुर जिला उधम सिंह नगर के रूप में हुई थी मृतक युवक डीजे का कार्य करता था।
मृतक के भाई धर्मेंद्र सिंह ने थाना गदरपुर में दो लोगों के खिलाफ तहरीर दी और बताया कि मेरे भाई जसपाल शादी विवाह में डीजे का कार्य रोहित और मोहित के साथ करता था। उन्हीं लोगों ने मेरे भाई की हत्या की है तहरीर के आधार पर पुलिस ने अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए अलग-अलग चार टीमों का गठन कर मुखबिर की सूचना पर एनडीआरफ कैंप के पास दो संदिग्ध व्यक्तियों को पकड़ लिया पकड़े गए दोनों व्यक्तियों से नाम पता पूछते हुए उनकी तलाशी ली तो एक ने अपना नाम रोहित पुत्र धर्म सिंह निवासी लंगड़ाभोज थाना गदरपुर व दूसरे ने अपना नाम मोहित पुत्र रामपाल निवासी लंगड़ा भोज थाना गदरपुर बताया
सख्ती से हुई पूछताछ में उन्होंने बताया हमें माफ कर दो हमसे गलती हो गई है हमने विशाल की हत्या कर दी लंबे समय से डीजे में हमारी हिस्सेदारी चल रही थी जिसके कारण जसपाल हमसे बार-बार हिस्सेदारी के पैसे मांगता था जिसके कारण आपसी मनमुटाव चल रहा था बीते शनिवार की रात्रि बेरिया दौलत में एक पार्टी में डीजे का काम खत्म करने के बाद हम घर आ गए तो जसपाल हिस्सेदारी के पैसे मांगने लगा उसके साथ हमारी तीखी बहस व हाथापाई हो गई मैंने उसके पैर व सर में डंडे से कई बार वार किया जिसमें मोहित ने मेरा साथ दिया और हत्या को दुर्घटना का रूप देने के लिए मोटरसाइकिल से ले जाकर दिनेशपुर अंडरपास की सर्विस रोड पर उतर कर हाईवे से नीचे फेंक दिया फिर हम लोग घर चले गए गिरफ्तार युवकों के पास से हत्या में प्रयोग किया गया डंडा ओर बाइक भी बरामद की गई है ओर एक जानकारी के मुताबिक आरोपी रोहित की साली के साथ भी म्रतक का प्रेमप्रसंग की बात भी सामने आई है अब दोनों आरोपियों के खिलाफ 302 भादवि का अभियोग पंजीकृत किया गया अग्रिम वैधानिक कार्रवाई कर माननीय न्यायालय में पेश किया गया है जहां से उन्हें जेल भेजा गया है l