केंद्र सरकार की ओर से लागू नए प्रावधान को लेकर ट्रांसपोर्ट नगर व्यापारी एसोसिएशन नाराज
देहरादून ,
केन्द्र सरकार के परिवहन व्यवसायियों पर लादे गये काले कानून के विरोध में देशभर में ऑल इंडिया मोटर ट्रांसपोर्ट यूनियन कांग्रेस के आह्नान पर चालक तीन दिनी हड़ताल पर चले गए। इस दौरान हड़ताल का यहां राजधानी में असर दिखाई दिया। यहां ऑल इंडिया मोटर ट्रांसपोर्ट यूनियन कांग्रेस के आह्नान पर रोडवेज, सिटी बसों, आॅटो, विक्रमों आदि की हड़ताल का असर राजधानी देहरादून के साथ-साथ प्रदेश के अन्य जनपदों व कुमायू के रामनगर, हल्द्वानी में भी देखने को मिल रहा है। इस दौरान हड़ताल की वजह से यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इस दौरान प्रदर्शनकारी चालकों का कहना है कि हिट एंड रन केस के नए प्रावधान को लेकर ट्रांसपोर्ट नगर व्यापारी एसोसिएशन ने केंद्र सरकार की ओर से लागू नए प्रावधान को लेकर नाराजगी जताई और विरोध में प्रदर्शन भी किया। इस दौरान चालकों ने सरकार से इस प्रस्तावित कानून पर पुनः विचार करने की मांग की गई है या पूर्ण रूप से इसे निरस्त किया जाये। इस अवसर पर चालकों ने कहा कि केंद्रीय मंत्रीमंडल ने वाहन से दुर्घटना होने पर चालक को 10 वर्ष का कारावास और दस लाख अर्थदंड वसूलने के नए प्रावधान के विरोध में ऑल इंडिया मोटर ट्रांसपोर्ट यूनियन कांग्रेस ने तीन दिनी देशव्यापी हड़ताल का एलान किया है। महासंघ टैक्सी यूनियन कुमाऊं मंडल ने भी हड़ताल को समर्थन दिया है। ऐसे में बुधवार तक टैक्सियां नहीं चलेंगी।