रूद्रप्रयाग ,
जनपद रूद्रप्रयाग के सन बैंड के पास एक स्कूटी अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई और जिसमें तीन युवक सवार थे स्कूटी के खाई में गिरने से तीनों घायल हो गये और एक युवक छिटक कर सड़क पर गिर गया और जबकि दो युवक खाई में गिरकर घायल हो गये। यहां मिली जानकारी के अनुसार जिला नियंत्रण कक्ष, रुद्रप्रयाग द्वारा एसडीआरएफ को सूचित किया गया कि सन बैंड, रुद्रप्रयाग के पास एक स्कूटी अनियंत्रित होकर खाई में दुर्घटनाग्रस्त हो गयी है। इस दौरान सूचना पर एसडीआरएफ रेस्क्यू टीम मय रेस्क्यू उपकरणों के तत्काल घटनास्थल पर पहुँची और उनका रेस्क्यू शुरू कर दिया। इस दौरान घटनास्थल पर पहुँचकर ज्ञात हुआ कि उक्त स्कूटी यूके13ए-4622 पर तीन युवक सवार थे जिनमें से एक युवक छिटककर सड़क पर ही गिर गया था और सामान्य घायल था जबकि दो युवक स्कूटी समेत खाई में गिर गए थे। इस दौरान एसडीआरएफ रेस्क्यू टीम द्वारा रात्रि के घनघोर अंधेरे व अत्यधिक विषम परिस्थितियों के बीच फायर सर्विस व डीडीआरएफ के साथ संयुक्त रेस्क्यू अभियान चलाते हुए दोनों गंभीर घायलों को खाई से बाहर निकालकर मुख्य मार्ग तक पहुँचाया व एम्बुलेंस द्वारा अस्पताल भिजवाया गया। इस दौरान टीम के सदस्यों ने बताया कि घायलों में चंद्रशेखर जोशी पुत्र धनी राम, 22 वर्ष, रोहित नेगी पुत्र राकेश नेगी, 21 वर्ष और नीरज पुत्र नरेंद्र सिंह, उम्र 23 वर्ष (सामान्य घायल) और उपरोक्त तीनो ंअमसारी, रुद्रप्रयाग के निवासी हैं।