संतों के आशीर्वाद से हम सभी नत मस्तकः सचिन जैन
देहरादून ,
भारतीय जैन मिलन के केंद्रीय मानवाधिकार अध्यक्ष सचिन जैन एवं केंद्रीय महिला संयोजिका मधु जैन के विजय पार्क बल्लूपुर निवास पर भाग्यकुल शिरोमणि, संघ सेतु, संघरत्न, उपाध्याय रवीन्द्र मुनि महाराज सागर ’का लगभग 13 वर्ष के उपरांत चमत्कारी बाबा, उपप्रवर्तक, संघ गौरव, परम सेवाभावी, गुरुदेव प्रेमसुख महाराज साग की साधना स्थली, धर्म, कर्मभूमि देहरादून में अपने लघु भ्राता सर्वधर्म दिवाकर, वाणी के जादूगर, श्रमण संघीय सलाहकार गुरुदेव, रमणीक मुनि महाराज, हेमकुल दिवाकर ऋषभ मुनि महाराज, तपस्वी रत्न सतेन्द्र मुनि महाराज, युवा प्रवचनकार पुनीत मुनि महाराज, सेवा भावी वैभव मुनि महाराज आदि छह के साथ पदार्पण हुआ। इस अवसर पर राज्यसभा सांसद नरेश बंसल, कैंट विधायक सविता कपूर, पदम डॉक्टर बीकेएस संजय, पंडित सुभाष चंद्र सतपति, पूर्व दर्जाधारी राज्य मंत्री अशोक वर्मा, राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नरेश चंद जैन, सुनील अग्रवाल उपस्थित रहे, वहीं सभी ने आए हुए साधू संतों का स्वागत एवं आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर सचिन जैन ने हरियाणा से देहरादून आए सभी साधु संतों का स्वागत और अभिनंदन किया और कहा कि यह हमारा सौभाग्य है कि हमें साधु संतों का सानिध्य समय-समय पर प्राप्त होता है और यह है कि आज हमारे बीच उनके निवास पर उनका आशीर्वाद प्राप्त हो रहा है और यह देवभूमि जो साधु संतों की नगरी माना जाता है ऐसे में संतों के आशीर्वाद से हम सभी नत मस्तक है। इस अवसर पर समाज के अनेक लोग उपस्थित रहे।