उत्तराखंड के मूल निवासियों के हक हकूकों की लड़ाई जारी रखेगा उक्रांदः बौड़ाई

देहरादून ,

उत्तराखंड के केंद्रीय महामंत्री विजय कुमार बौड़ाई ने कहा कि उत्तराखंड क्रांति दल उत्तराखंड के मूल निवासियों के हक हकूकों की लड़ाई जारी रखेगा। यहां एक बैठक को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि आज इन दोनांे राष्ट्रीय दलों की राजनीतिक अदूरदर्शिता एवं उदासीनता के कारण उत्तराखंड का युवा अपने को ठगा महसूस कर रहा है क्योंकि उनके लिए रोजगार की व्यवस्था सही से नहीं की और खामियाजा भुगत रहा है। प्रदेश से बाहरी लोगों को उत्तराखंडी युवाओं पर तरजीह दी जा रही है। उन्होंने कहा कि एक ओर जहां भाजपा उत्तराखंड के हितों के विरुद्ध काम कर रही है वहीं कांग्रेस भी उसी का साथ दे रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस भी मूल निवास 1950 पर सहमत नहीं है जैसा उनके नेताओं के बयान से स्पष्ट पता चलता है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय दल हमेशा राज्य के लोगों के विरोधी रहे है और इन लोगांे से कोई उम्मीद नही है। उत्तराखंड राज्य में सशक्त भू कानून, मूल निवास और स्थाई राजधानी गैरसैंण अगर कोई पार्टी दे सकती है तो वह केवल उक्रांद ही दे सकती है। इस अवसर पर उक्रांद केंद्रीय महामंत्री बौडाई ने कहा कि उक्रांद जल्द ही इस मुद्दे को जिला से ब्लाक तक जनता बीच ले जायेगा। उन्होंने कहा कि मूल निवास व भू कानून उक्रांद के मूल मुद्दे रहे हैं और उक्रांद इसके लिए हमेशा प्रतिबद्ध है जंहा तक बात राष्ट्रीय दलों की है तो यह हमेशा राज्य विरोधी रहे है। उन्होंने युवाओं और समस्त जनता से अपील की है कि उक्रांद से भारी संख्या में जुड़े ताकि उत्तराखंड को विकसित और समृद्ध राज्य बना सके। इस अवसर पर बौड़ाई ने कहा कि उक्रांद जिले से गांव तक संगठन को मजबूत कर रहा है। उन्होंने कहा कि मूल निवास और सशक्त भू कानून के लिए आगामी एक जनवरी को उक्रांद प्रत्येक जिला ,तहसील और ब्लाक मुख्यालय पर धरना प्रदर्शन करेगा। इस अवसर पर बौड़ाई ने कहा कि उक्रांद डोईवाला में स्थानीय इकाई का चुनाव बड़ी मजबूती से लड़ेगा जिसके लिए संगठन स्तर महत्वपूर्ण प्रयास किए जा रहे है। इस अवसर पर अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *