ज्वालापुर क्षेत्र की कॉलोनी में जिस्मफरोशी का खुलासा, तीन गिरफ्तार

महिला अपने बेटे, बेटी और दामाद के साथ मिलकर चला रही थी गोरखधंधा
पुलिस टीम ने मकान पर छापामार कार्रवाई में एक किशोरी को कराया मुक्त
कमरे से आपत्तिजनक सामग्री, लड़कियों के फोटो, आधार कार्ड आदि बरामद
देह व्यापार का गोरखधंधे की सरगना हत्या के मामले में जा चुकी जेल
महिला का दामाद फरार होने में हुआ कामयाब, पुलिस उसकी तलाश में जुटी
हरिद्वार ,

गरीब लड़कियों को नौकरी दिलाने का झांसा देकर जिस्मफरोशी के धंधों में धकेलने तथा विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देने का खुलासा करते हुए पुलिस टीम ने एक मकान पर छापा मारकर मां, बेटे, बेटी को गिरफ्तार किया है, जबकि महिला का दामाद फरार है। पुलिस टीम ने मकान से जिस्मफरोशी के लिए लाई गयी एक किशोरी को भी मुक्त कराया है। कमरे से पुलिस टीम ने आपत्तिजनक सामग्री, लड़कियों के फोटो, आधाार कार्ड, पेन कार्ड आदि बरामद किये हैं। पुलिस ने हरिद्वार की एक युवती की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए जिस्मफरोशी के धंधों का पदार्फाश किया है। देह व्यापार का गोरखधंधे की महिला सरगना हत्या के मामले में जेल भी जा चुकी है, जोकि जमानत पर बाहर है। पुलिस ने आरोपी परिवार के खिलाफ सम्बंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया। जिनको पुलिस ने मेडिकल के बाद न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया है। ज्वालापुर सीओ निहारिका सेमवाल ने बताया कि 07 अगस्त 23 को अपर रोड़ हरिद्वार निवासी एक युवती ने कोतवाली में तहरीर देकर शिकायत की थी। शिकायत में कहा गया था कि घर वालों से परेशान होकर वह परिवार से अलग रहना चाहती थी। इसी दौरान नौकरी और आशियाने की तलाश के दौरान उसकी मुलाकात हरिद्वार निवासी आशु प्रधान नाम के एक युवक से हुई। जिसने उसकी मुलाकात ज्वालापुर में रह रहे बंटी नाम के व्यक्ति से कराई। बंटी उसको ज्वालापुर में एक कॉलेज के पीछे स्थित कॉलोनी में ले गया जहां मौजूद दो महिलाओं ने उसको अंजान व्यक्तियों के साथ सोने के लिए कहा और ऐसा न करने पर जान से मारने की धमकी दी गई। इतना ही नहीं उसके साथ दुष्कर्म भी किया गया। मामले को गम्भीरता से लेते हुए पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर आलाधिकारियों को मामले से अवगत कराया गया। एसएसपी अजय सिंह के निर्देश पर पुलिस टीम का गठन किया गया। जिसमें एएचटीयू टीम को भी शामिल किया गया। उन्होंने बताया कि पीड़िता की निशानदेही पर पुलिस और एएचटीयू की संयुक्त टीम ने नव निर्माणाधीन देव ग्रीन कॉलोनी नियर रामानंद कॉलेज के पास एक मकान में छापामारी की गयी। पुलिस टीम ने कमरे से महिला व उसके बेटे-बेटी को गिरफ्तार करते हुए एक किशोरी को भी उनके चुंगल से मुक्त कराया गया। लेकिन महिला का दामाद फरार होने में कामयाब रहा। पुलिस टीम ने मौके से आपत्तिजनक सामग्री, लड़कियों के फोटो, आधार कार्ड, पेन कार्ड आदि बरामद किये है। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने अपना नाम शीला रानी पत्नी रणजीत निवासी सब्जी मंडी चैराहा मथुरा व हरिपुर कला रायवाला देहरादून, साधना पत्नी विपिन कांत ऊर्फ बंटी, सन्नी राज पुत्र रणजीत और कॉलेज हरिद्वार और फरार दामाद का नाम विपिन कांत ऊर्फ बंटी निवासी ग्राम छोटा नवीपुर खुर्द थाना हाथरस उत्तर प्रदेश हाल निवासीगण रमेश चंद के मकान पर किराएदार, देव ग्रीन कॉलोनी ज्वालापुर नियर रामानंद कॉलेज ज्वालापुर हरिद्वार बताया है। सीओ ज्वालापुर ने बताया कि देह व्यापार का गोरखधंधा संचालित करने वाली महिला शीला रानी ने खुलासा किया कि वह मूल रूप से मथुरा उत्तर प्रदेश की रहने वाली है व हरिपुर कला देहरादून में निवास करती थी। वर्ष 2013 में पति से विवाद होने के बाद देह व्यापार का धंधा करने लगी। वर्ष 2015 में हरिद्वार आकार रहने लगी। इस दौरान उसके द्वारा कई जगह मकान बदले और फिलहाल माह अप्रैल 2023 में देवग्रीन कॉलोनी ज्वालापुर में किराए का मकान लेकर रह रही है। मकान से ही वह अपने बेटे सन्नी, बेटी साधना व दामाद विपिन कांत के साथ मिल कर देह व्यापार का धंधा संचालित कर रही थी। इनके द्वारा हरिद्वार व दिल्ली आदि क्षेत्रें से गरीब लड़कियों को काम दिलाने का झांसा देकर उनको देह व्यापार का धंधा कराया जा रहा था। देह व्यापार के लिए उसका बेटा व दामाद ग्राहक लाने का काम करते थे और वह अपनी बेटी के साथ मिलकर लड़कियों की निगरानी व उनके खाने की व्यवस्था करती थी। आरोपी महिला ने एक चैकाने वाली जानकारी भी साझा की हैं कि वह वर्ष 2018 में एक हत्या के मामले में थाना रायपुर देहरादून से जेल जा चुकी हैं और फिलहाल वह जमानत पर बाहर है। देह व्यापार का भंडाफोड़ करने वाली टीम में सीओ ज्वालापुर निहारिका सेमवाल, प्रभारी निरीक्षक कुंदन सिंह राणा, एएचटीयू प्रभारी निरीक्षक राकेन्द्र कठैत, एसएसआई संतोष सेमवाल, उपनिरीक्षक विकास रावत, उपनिरीक्षक पूजा पांडेय, एएचटीयू उपनिरीक्षक किरन गुंसाई, एएचटीयू हेण्ड कांस्टेबल विनीता सेमवाल, एएचटीयू हेण्ड कांस्टेबल हेमलता, ज्वालापुर कांस्टेबल दिनेश, कांस्टेबल रोहित मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *