निडर होकर पत्रकारिता करने वाले पत्रकारिता के शेर जगमोहन सेठी का निधन

देहरादून ,

निडर होकर पत्रकारिता करने वाले पत्रकारिता के शेर जगमोहन सेठी का आज राजधानी मे बीमारी के बाद निधन हो गया है वह अपने पीछे भरा पूरा परिवार छोड़ गये है। यहां निडर होकर पत्रकारिता करने वाले पत्रकारिता के शेर जगमोहन सेठी का आज राजधानी मंे बीमारी के बाद आज सुबह पौने छह बजे अपने निवास में निधन हो गया है और वह अपने पीछे भरा पूरा परिवार छोड़ गये है। उनके निधन की खबर मिलते ही राजनैतिक दलों के पदाधिकारी, कार्यकर्ता, सामाजिक संगठनों के पदाधिकारी, अधिवक्ता, पत्रकार एवं पारिवारिक सदस्य जुटने शुरू हो गये और सभी ने शोक संतप्त परिवार को ढांढस बंधाया और ईश्वर से श्रीचरणों मंे स्थान देने के लिए प्रार्थना की गई। स्वर्गीय जगमोहन सेठी ने लंबे समय तक पत्रकारिता के साथ अधिवक्ता का पेशा अपनाये रखा और लगातार सामाजिक कार्य किये और उन्हें पूर्व में कई पुरस्कारों से भी नवाजा गया और उनकी बेबाक लेखनी के सभी कायल रहे और केन्द्र सरकार, उत्तर प्रदेश सरकार एवं उत्तराखंड सरकार को भी अपनी लेखनी के माध्यम से जगाने का काम किया। वहीं दूसरी ओर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वरिष्ठ पत्रकार जगमोहन सेठी के निधन पर दुःख व्यक्त किया। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति और शोक संतप्त परिजनों को धैर्य प्रदान करने की ईश्वर से कामना की है। यहां लक्खीबाग स्थित शमशान घाट में उनका अंतिम संस्कार किया गया और जहां पर उनके पुत्र वरिष्ठ अधिवक्ता योगेश सेठी ने मुखाग्नि दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *