लक्सर रेलवे स्टेशन के पास किया गिरफ्तार, 100 ग्राम स्मैक बरामद
दोनों तस्कर जनपद हरिद्वार के निवासी, लम्बे समय से कर रहे थे नशे का धंधा
हरिद्वार ,
उत्तराखंड एसटीएफ की एएनटीएफ टीम (एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स) को हरिद्वार में बहुत बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। टीम ने सूचना के आधाार पर रेलवे स्टेशन के पास से दो स्मैक तस्करों को दबोचा है। जिनके पास से टीम ने भारी मात्र में स्मैक बरामद की है। जिसकी बाजार में कीमत 10 लाख बताई जा रही है। टीम ने आरोपियों के खिलाफ कोतवाली लक्सर में मुकदमा दर्ज कराया गया है। पुलिस ने आरोपियों को मेडिकल के बाद न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एसटीएफ आयुष अग्रवाल ने बताया कि सूचना मिली कि लक्सर रेलवे स्टेशन पर दो स्मैक तस्कर भारी मात्रा में स्मैक की खेप के साथ पहुंचने वाले है। सूचना पर एसटीएफ की एएनटीएफ टीम ने सूचना पर मोर्चा सम्भालते हुए लक्सर रेलवे स्टेशन के पास घेरा बंदी कर दी। टीम ने सूचना के आधार पर बताये गये हुलिए के दो संदिग्धाों को दबोच लिया। जिनकी तलाशी लेने पर एएनटीएफ टीम ने दोनों संदिग्धाों के पास से 50-50 ग्राम स्मैक बरामद की। उन्होंने बताया कि टीम आरोपियों को लेकर कोतवाली लक्सर पहुंची। पूछताछ के दौरान दोनों स्मैक तस्करों ने अपना नाम शहजाद पुत्र शरीफ निवासी ग्राम खड़ंजा थाना लक्सर और जुबेर पुत्र आबिद हसन निवासी तेलीपुरा हरिद्वार बताया है। टीम द्वारा तस्करों से बरामद की गयी स्मैक की बाजार में कीमत करीब 10 लाख बताई जा रही है। टीम ने कोतवाली लक्सर में दोनों के खिलाफ सम्बंधिात धााराओं में मामला दर्ज कर लिया। पुलिस ने स्मैक तस्करों को मेडिकल के बाद न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया।