141 सांसदों की निलंबन कार्यवाही के विरोध में विपक्षियों का राजभवन कूच – uttarakhandawaaz.in

141 सांसदों की निलंबन कार्यवाही के विरोध में विपक्षियों का राजभवन कूच

कांग्रेस सहित इंडिया गठबंधन के कार्यकर्ताओं को पुलिस ने किया गिरफ्तार
देहरादून ,

लोकसभा एवं राज्यसभा में संसद की सुरक्षा में हुई चूक के मसले पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के बयान की मांग कर रहे विपक्षी दलों के 141 सांसदों की अलोकतांत्रिक तरीके से की गई निलंबन की कार्रवाई के विरोध में कांग्रेस सहित इंडिया गठबंधन के कार्यकर्ताओं ने राजधानी में जोरदार नारेबाजी के बीच राजभवन कूच कर घेराव करने जा रहे कांग्रेसियों को पुलिस ने हाथीबडकला मंदिर के पास बैरीकैडिंग लगाकर सभी को रोक लिया और काफी देर बाद पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। इस अवसर पर प्रशासनिक अधिकारी के माध्यम से राष्ट्रपति को ज्ञापन प्रेषित किया गया। यहां कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में कांग्रेसजन प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा के नेतृत्व में इकटठा हुए और वहां से लोकसभा एवं राज्यसभा में संसद की सुरक्षा में हुई चूक के मसले पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के बयान की मांग कर रहे विपक्षी दलों के 141 सांसदों की अलोकतांत्रिक तरीके से की गई निलंबन की कार्रवाई के विरोध में कांग्रेस सहित इंडिया गठबंधन के कार्यकर्ताओं ने राजधानी में जोरदार नारेबाजी के बीच राजभवन कूच कर घेराव करने जा रहे कांग्रेसियों को पुलिस ने हाथीबडकला मंदिर के पास बैरीकैडिंग लगाकर सभी को रोक लिया। इस दौरान पुलिस व प्रदर्शनकारियों को बीच तीखी नोंकझोंक हुई और कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा सहित कई नेता बैरीकैडिंग पर चढ़ गये और वहीं से नारेबाजी करने लगे और इस दौरान कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने कहा है कि संसद में हुई सुरक्षा में चूक के मसले पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के बयान की मांग कर रहे विपक्षी दल के सांसदों का निलम्बन अलोकतांत्रिक एवं निन्दनीय है और सांसदों का निलम्बन शीघ्र ही वापस लिया जाये। उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार तानाशाही रवैया अपना रही है जिसे किसी भी दशा में सहन नहीं किया जायेगा। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा ने संसद में हुई सुरक्षा में चूक के मसले पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के बयान की मांग करने वाले कांग्रेस सहित अन्य विपक्षी दलों के 141 सांसदों के निलंबन को अलोकतांत्रिक बताते हुए सांसदों के निलंबन को तत्काल वापस लिये जाने की मांग की है। इस अवसर पर नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने कहा कि अलोकतांत्रिक तरीके से विपक्षी दलों के 141 सांसदों के निलम्बन की कार्रवाई का उत्तराखण्ड प्रदेश कांग्रेस विरोध करते हुए इस कार्रवाई की घोर निन्दा करती है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र के सभी मानकों एवं मापदण्डों पर कुठाराघात करते हुए अलोकतांत्रिकता का परिचय देते हुए लोकसभा एवं राज्यसभा में विपक्षी दलों के उन सांसदों को, जो देश की जनता के हितों एवं सांसदों की रक्षा के लिए, उन्हें जनता ने जो कर्तव्य निर्वहन की जिम्मेदारी दी है। इस अवसर पर अनेकों कांग्रेसजन व इंडिया गठबंधन के सदस्य मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *